बाराबंकी: राज्य स्तरीय क्रिकेट टेनिस बाल प्रतियोगिता का एमएलसी ने किया शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। दो दिवसीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार को आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश की 50 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अंगद सिह ने किया। खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा प्रधान मंत्री की खेलो इंडिया और फिट इंडिया का …

बाराबंकी। दो दिवसीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार को आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश की 50 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अंगद सिह ने किया। खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा प्रधान मंत्री की खेलो इंडिया और फिट इंडिया का मकसद ही यही है कि युवा शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें और ग्रामीण अंचलों से भी खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय पटल पर पहुंचे।

प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि डा. विवेक वर्मा रहे । सीनियर व जूनियर स्तर पर इस प्रतियोगिता मे बालक व बालिकाओं में पूल बांट कर लीक कम नाक आउट के आधार पर खेला जा रहा है। आज के सीनियर वर्ग का पहला मैच पूल बी में लखनऊ और प्रयागराज के बीच में खेला गया। जिसमें प्रयाग राज ने लखनऊ को शिकश्त दी। दूसरा मैच सीनियर वर्ग में पूल बी में बलिया और रायबरेली के बीच खेला गया जिसमें बलिया विजेता टीम घोषित की गई।

तीसरा पूल मैच मेरठ और चंदौली के बीच हुआ चंदौली ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेरठ को शिकश्त दी। प्रतियोगिता में आये हुए अतिथियों एसोसिएशन के पदाधिकारी धन्नजय शर्मा, तौहीक अहमद, सौरभ वेटर, अजहर आलम, अब्दुल रहमान लल्लू , असलम वारसी,राजेन्द्र सिंह ने बैच और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। बताते चलें दो दिवसीय होने वाली इस प्रादेशिक टेनिस क्रिकेट बाल प्रतियोगिता में प्रदेश की लगभग 50 टीमें प्रतिभाग कर रही है।

यह भी पढ़ें-अब बाराबंकी में भी मिल सकेगी डायलिसिस की सुविधा, राज्यमंत्री ने किया यूनिट का शुभारंभ

संबंधित समाचार