अयोध्या: ग्राम न्यायालय को लेकर किसानों ने शहीद स्मारक स्थल पर दिया धरना, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकापुर/अयोध्या। बीकापुर तहसील में बना रहे ग्राम न्यायालय इसी मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने शहीद स्मारक स्थल पर एक दिवसीय धरना दिया। धरने की अध्यक्षता कर रहे मायाराम वर्मा के नेतृत्व में किसान मोर्चा के लोगों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। अध्यक्ष मायाराम वर्मा ने बताया कि तहसील …

बीकापुर/अयोध्या। बीकापुर तहसील में बना रहे ग्राम न्यायालय इसी मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने शहीद स्मारक स्थल पर एक दिवसीय धरना दिया। धरने की अध्यक्षता कर रहे मायाराम वर्मा के नेतृत्व में किसान मोर्चा के लोगों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।

अध्यक्ष मायाराम वर्मा ने बताया कि तहसील में दीवानी न्यायालय की स्थापना को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों व अधिवक्ताओं की ओर से लगातार मांग की जाती रही है। बीकापुर तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना हो चुकी है, जिसका कुछ लोग विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चे के एक दिवसीय धरना को अधिवक्ता संघ ने समर्थन दिया है। धरने में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राम सजीवन पांडे, श्रीकांत तिवारी, मो. इशहाक, राम प्रकाश तिवारी, कमला प्रसाद बागी, दीपक वर्मा, इंद्र भान पांडे रामतेज वर्मा, अशोक कुमार व अजय कुमार भारती आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-इटावा: शिवपाल ने खत्म कराया सैफई मेडिकल यूनीवसिर्टी के कर्मियों का धरना

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात