बरेली: मेडिकल के पीजी, यूजी और पैरामेडिकल के 259 विद्यार्थियों को मिलीं डिग्रियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एसआरएमएस इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज और पैरामेडिकल साइंसेज के नौवें दीक्षांत समारोह में शनिवार को 259 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस मौके पर मेडिकल और पैरामेडिकल के 34 विद्यार्थियों को श्रेष्ठ शैक्षिक प्रदर्शन पर ट्राफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इनमें मेडिकल में पीजी और यूजी के पांच विद्यार्थी, …

बरेली, अमृत विचार। एसआरएमएस इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज और पैरामेडिकल साइंसेज के नौवें दीक्षांत समारोह में शनिवार को 259 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस मौके पर मेडिकल और पैरामेडिकल के 34 विद्यार्थियों को श्रेष्ठ शैक्षिक प्रदर्शन पर ट्राफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

इनमें मेडिकल में पीजी और यूजी के पांच विद्यार्थी, पैरामेडिकल के दो विद्यार्थियों को अपने-अपने बैच में ओवरआल टॉपर रहने पर श्रीराममूर्ति गोल्ड मेडल व 51 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। दीक्षांत संबोधन पद्म भूषण डा.बीके राव ने दिया। अध्यक्षता करते हुए एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने कहा कि डिग्री यूं ही नहीं मिल जाती। इसे हासिल करना पड़ता है। डाक्टर की डिग्री तो और भी महत्वपूर्ण है। इसका महत्व कोरोना काल में सबको पता चल गया।

अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एके सिंह ने विद्यार्थियों को अपने प्रोफेसन के प्रति ईमानदारी बरतने का संदेश दिया। एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देवमूर्ति ने विद्यार्थियों को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सपने साकार करने के लिए पर्याप्त परिश्रम जरूरी है। समारोह पूर्वाह्न 11 बजे एसआरएमएस कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के शतिक प्रेक्षागृह में आरंभ हुआ।

ह्यूमिनिटीज विभाग की फैकेल्टी की रुचि शाह ने ट्रस्ट और इसके संस्थानों से परिचित कराया। समारोह में एमडी/ एमएस 2020 और 2021 बैच के 38 विद्यार्थी, एमबीबीएस 2021 बैच के 99 विद्यार्थी और पैरामेडिकल 2021 बैच के 88 विद्यार्थियों को डिग्री दी गईं।

कभी न भूलें मां-बाप का योगदानः डा.बीके राव
पद्म भूषण डा.बीके राव ने विद्यार्थियों को मां-बाप और गुरुओं के प्रति जिंदगी भर आभारी रहने का संदेश दिया। कहा कि आपको आगे बढ़ाने में मां-बाप का सबसे ज्यादा योगदान होता है। आज आपने जो कुछ भी हासिल किया है वह सब मां-बाप के आशीर्वाद की वजह से ही संभव हुआ है। ऐसे में जिंदगी भर उनका सम्मान करते रहें। डा.राव ने कबीर का दोहा गुरु गोविंद दोऊ खड़े का जिक्र कर जीवन में गुरुओं की भूमिका का महत्व भी स्पष्ट किया।

दीक्षा समारोह में यह लोग रहे मौजूद
दीक्षा समारोह में प्रिंसिपल डा.एसबी गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा.आरपी सिंह ने आभार जताया। ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति, आशा मूर्ति, ऋचा मूर्ति, सुरेश सुंदरानी, बरेली कालेज के प्राचार्य डा.ओपी राय. डा.अनुराग मोहन, डा.वंदना शर्मा, डा.आलोक खरे, प्रवीण कुमार, इंजीनियर सुभाष मेहरा, डा.प्रभाकर गुप्ता, डा.अनुज कुमार, डा.नसीम अख्तर, मुकुट बिहारी, डा.रिंटू चतुर्वेदी, डीन पीजी डा.पीएल प्रसाद, डा.नीलिमा मेहरोत्रा आदि मौजूद रहीं।

इन्हें मिला गोल्ड मेडल
 डा. कृतिका मेहरोत्रा, डा. स्वर्णीत भामरा, डा. शुभि अग्रवाल, डा. साक्षी बंसल, डा. अवंतिका छिमवाल, डा.वीके त्रेहन, रिया जायसवाल, शिवांगिनी शर्मा, डा. साईं देवव्रत, डा. अंशिका अरोड़ा, डा. अनुज्ञ सेंगर, डा.निर्मल यादव को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। सभी को पुरस्कार में नकद धनराशि भी दी गई।

ये भी पढ़ें- बरेली: GIC की कार्यवाहक प्रधानाचार्य के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप, DIOS को सौंपी गई जांच

संबंधित समाचार