बरेली: सिद्धार्थ नेगी ने कानपुर में छोड़ी छाप, शास्त्री गायन में पाया पहला स्थान
बरेली, अमृत विचार। युवा कल्याण विभाग की ओर से आजादी के 75वें महोत्सव पर 18 विधाओं में जिला, मंडल व जोन स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई थीं। इसमें बरेली मंडल से 9 कलाकारों का राज्य स्तर पर चयन हुआ था। 29, 30 व 31 अगस्त को कानपुर में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में बरेली …
बरेली, अमृत विचार। युवा कल्याण विभाग की ओर से आजादी के 75वें महोत्सव पर 18 विधाओं में जिला, मंडल व जोन स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई थीं। इसमें बरेली मंडल से 9 कलाकारों का राज्य स्तर पर चयन हुआ था। 29, 30 व 31 अगस्त को कानपुर में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में बरेली के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।
कानपुर के चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में आयोजित हुई तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बरेली के सिद्धार्थ नेगी ने शास्त्री गायन में पहला स्थान पाया है। हरमोनियम में दीपक राणा व बांसुरी में कमल किशोर ने दूसरा स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया है। इसके अलावा भरत नाट्यम में अन्नया तिवारी ने राज्य में तीसरा स्थान पाया है। शनिवार को युवा कल्याण विभाग के उपनिदेशक वीसी श्रीवास्तव ने शास्त्री गायन में पहला स्थान पाने वाले सिद्धार्थ नेगी को बधाई देते हुए प्रशस्ति पत्र दिया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता सिद्धार्थ नेगी ने कहा कि वह पिछले पांच वर्षों से मेहनत कर रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। इस बार उन्होंने काफी परिश्रम किया, जिसका नतीजा है कि वह राज्य स्तर पर पहला स्थान पा सके हैं। अब नेशनल स्तर पर माता-पिता व जिले का नाम रोशन करना है। उपनिदेशक ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 8 मंडलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। बेहतर प्रदर्शन कर जिले के बच्चों ने जिले का नाम रोशन किया है।
ये भी पढ़ें- बरेली: अब आशा और पंचायत सहायक बनाएंगे गोल्डन कार्ड
