उन्नाव: महिला दरोगा पर धारदार हथियार से युवक ने किये ताबड़तोड़ वार, तीन घायल, कानपुर रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। पथरी के इलाज के लिए छुट्टी लेकर घर आई महिला दरोगा पर पड़ोसी युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए जिससे महिला दरोगा उसकी बेटी और माँ गम्भीर रूप से घायल हो गयी। गंभीर हालत में घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर हैलेट रेफर कर दिया गया है जहां डॉक्टरों …

उन्नाव, अमृत विचार। पथरी के इलाज के लिए छुट्टी लेकर घर आई महिला दरोगा पर पड़ोसी युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए जिससे महिला दरोगा उसकी बेटी और माँ गम्भीर रूप से घायल हो गयी। गंभीर हालत में घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर हैलेट रेफर कर दिया गया है जहां डॉक्टरों के अनुसार तीनो की हालत सामान्य बताई जा रही है। वही उन्नाव पुलिस ने अरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

मामला सदर कोतवाली के लोकनगर मोहल्ले का है यहां फर्रुखाबाद जिले के महिला थाने मे SO महिला दरोगा के पद पर तैनात प्रातिभा बाजपेयी छुट्टी लेकर उन्नाव अपने घर पथरी के ऑपरेशन के लिए आई थी। आज तकरीबन दोपहर 3 बजे किसी बात को लेकर पड़ोसी युवक अभिनव शुक्ला से विवाद हो गया जिसपर उसने प्रतिभा समेत उसकी बेटी और मां पर कई बार कर दिए । जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल से रेफर करके कानपुर हैलट भेज दिया है।

बोले अपर पुलिस अधीक्षक
मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने बताया कि कोतवाली उन्नाव के लोकनगर मोहल्ले में प्रतिभा वाजपेई जो कि सब इंस्पेक्टर है फर्रुखाबाद में अपना इलाज कराने के लिए अवकाश पर यहां आई हुई थी । उन्हीं के पड़ोस के एक लड़के ने जिसकी उम्र 17 साल है उसका अनुभव शुक्ला नाम उसने किसी कारण से चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह स्वयं उनकी बेटी उनकी माताजी घायल हैं उनका उपचार कानपुर के हैलट अस्पताल में चल रहा है। अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार सभी खतरे से बाहर है मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है जल्द ही दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें –बरेली: मदरसों को लेकर शासन के आदेश शक पैदा करते हैं- मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

संबंधित समाचार