गोरखपुर: मेरी जान को है खतरा, मुझे फंसाने की हो रही साजिश, पढ़िए भाजपा विधायक को कौन दे रहा धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार । निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के प्रदेश संयोजक और भाजपा से चौरीचौरा से विधायक ई.सरवन निषाद ने अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा की उन्हें फंसाने की साजिश रची जा रही है। जेल से यह साजिश रची जा रही है। इसके पीछे कुछ बाहुबली लोग हो …

गोरखपुर, अमृत विचार । निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के प्रदेश संयोजक और भाजपा से चौरीचौरा से विधायक ई.सरवन निषाद ने अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा की उन्हें फंसाने की साजिश रची जा रही है। जेल से यह साजिश रची जा रही है। इसके पीछे कुछ बाहुबली लोग हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जेल में बंद कुछ अपराधियों ने इस बाबत कुछ लोगों को फोन है। विधायक तक एक कॉल रिकॉर्डिंग पहुंची भी है। जिसे पुलिस को सौंप दिया है। भाजपा विधायक ने बताया कि फोन करने वाला व्यक्ति अपना नाम धर्मवीर यादव बता रहा है। उसने लहसड़ी निवासी सुधीर साहनी को फोन किया।

ऐसे रची जा रही साजिश
फोन करने वाले ने अपना नाम धर्मवीर यादव बताया। उसने फोन पर सुधीर को बताया कि उसकी हत्या हो सकती है। इस हत्या की साजिश विधायक रच रहे हैं। फोन करने वाले व्यक्ति ने दो लोगों की हत्या करने का भी दावा किया। उसने यह भी दावा किया कि वह जेल में बंद है। जेल से ही फोन कर रहा है।

पुलिस को दी जानकारी
भाजपा विधायक ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया। धर्मवीर यादव ने जिस व्यक्ति को फोन किया था। वह उनका समर्थक है। उसीने यह कॉल रिकॉर्डिंग सौंपी है। उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। उन्हें कॉल रिकॉर्डिंग सौंप दिया है। इस मामले में रविवार को लखनऊ में डीजीपी से भी मुलाकात करेंगे।

उन्होंने अंदेशा जताया कि निषाद पार्टी के बढ़ते प्रभाव से लोग घबरा गए हैं। ऐसे में इस प्रकार की साजिश की जा रही है। इसमें धर्मवीर यादव तो एक मोहरा है। इसके पीछे बड़े लोगों का हाथ हो सकता है। उन्होंने मामले की स्पेशल टास्क फोर्स से जांच कराने की भी मांग की।

यह भी पढ़ें –बरेली: 300 बेड अस्पताल में बेहोश हुआ गंभीर मरीज, अस्पताल के फ्लू कार्नर से गायब हुईं 150 कुर्सियां

संबंधित समाचार