2029 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत : SBI Report

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था 2029 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकती है। गौरतलब है, यूके को पछाड़कर भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। एसबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा विकास दर पर भारत 2027 …

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था 2029 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकती है। गौरतलब है, यूके को पछाड़कर भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। एसबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा विकास दर पर भारत 2027 में जर्मनी और 2029 तक जापान को पीछे छोड़ सकता है।

कोरोना का प्रकोप झेलने के बाद भारत की अर्थव्यवस्था (Economy) में सुधार देखने को मिल रहा है। अब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट इकोरैप (Ecowrap) में कहा है कि भारत को 2029 में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का टैग मिलने की संभावना है. यह साल 2014 के बाद से 7 स्थान ऊपर चला जाएगा. साल 2014 में भारतीय अर्थव्यवस्था की रैंकिंग 10वीं थी।

एसबीआई की इकोनॉमिक रिसर्च डिपार्टमेंट की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट चालू वित्त वर्ष (2022-23) की पहली तिमाही में 13.5 फीसदी रही। अगर यह गति जारी रहती है तो इस वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था होगी।

वित्त वर्ष 2022 -23 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान वर्तमान में 6.7 फीसदी से 7.7 फीसदी तक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया में अनिश्चितताओं के बीच हमारा मानना ​​है कि 6 फीसदी से 6.5 फीसदी की वृद्धि भारत के लिए न्यू नॉर्मल है।

दूसरी ओर ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इसी के साथ ब्रिटेन फिसलकर 6वें स्थान पर आ गया है। एक दशक पहले भारत सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं में 11वें क्रम पर थे, जबकि ब्रिटेन पांचवें नंबर पर था।

ये भी पढ़ें : ब्रिटेन से आगे निकला भारत, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना

संबंधित समाचार