लखनऊ: सड़क पर खड़ी बाइक में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बाइक अचानक से जलने लगी। सड़क पर खड़ी इस बाइक में जोरदार लपटें निकल रही थी, जिसके चलते आस-पास के लोग भाग खड़े हुए। सबसे एहम बात यह थी कि यह बाइक उस जगह जली जिसे रूमी गेट इलाका …
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बाइक अचानक से जलने लगी। सड़क पर खड़ी इस बाइक में जोरदार लपटें निकल रही थी, जिसके चलते आस-पास के लोग भाग खड़े हुए।
सबसे एहम बात यह थी कि यह बाइक उस जगह जली जिसे रूमी गेट इलाका कहा जाता है। यहाँ इमामबाड़ा और दूसरी ऐतिहासिक इमारतें देखने रोज़ हजारों कि संख्या में पर्यटक और स्थानीय नागरिक आते हैं। ऐसे में उस वक्त कोई भी बड़ी घटना घट सकती थी। बाइक के जलने की घटना को पुलिस ने अपने संज्ञान में ले लिया है और इसको लेकर पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें –टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में हुई मौत, मुंबई के पालघर में हुआ हादसा
