हरदोई: घर से भटकी बच्ची को सिपाही ने परिजनों से मिलाया
गोपामऊ/ हरदोई, अमृत विचार । मोहल्ला कन्नौजी पूर्वी निवासी नाजिम की चार वर्षीय पुत्री सुबह घर के बाहर खेल रही थी कि भटक गई। घर वालों ने तलाश शुरू की मगर कहीं पता नही चला आजकल अवाहों के कारण लोगो ने तरह तरह कायास लगाने शुरु कर दिये। सूचना पुलिस के पास पहुंची, दीवान संजय …
गोपामऊ/ हरदोई, अमृत विचार । मोहल्ला कन्नौजी पूर्वी निवासी नाजिम की चार वर्षीय पुत्री सुबह घर के बाहर खेल रही थी कि भटक गई। घर वालों ने तलाश शुरू की मगर कहीं पता नही चला आजकल अवाहों के कारण लोगो ने तरह तरह कायास लगाने शुरु कर दिये। सूचना पुलिस के पास पहुंची, दीवान संजय चौबे ने मामले को सकारात्मक लेते हुए तलाश शुरु कर लोगो के सहयोग से बच्ची को रोते हुए बस स्टाप पर ढूंढ लिया।
जिसके बाद उसे पुलिस चौकी ले जाया गया। दीवान ने लोगो को से उसकी पहचानने तथा सोशल मीडिया के जरिये बच्ची का फोटो वायरल कराया गया तो परिजनो को पुत्री के सकुशल होने की सूचना मिल गई। दीवान संजय चौबे ने पिता नाजिम को पुलिस चौकी मे बच्ची को सकुशल सुपुर्द कर दिया।
यह भी पढ़ें –दिल्ली के सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने लाखों छात्रों के जीवन को बेहतर बनाया: सिसोदिया
