पीलीभीत: शहर की सड़कों पर सरेआम पिटी महिला, कोतवाल को पता ही नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पुलिस महकमा महिला सुरक्षा के तमाम दावे करता है। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करते हुए सुरक्षित माहौल के दावे किए जाते है। पुलिस पैदल गश्त करके लोगों को सुरक्षा का अहसास करा रही थी। इस दौरान एक महिला सड़कों पर पिट रही थी। इसी बीच महिला को पिटता …

पीलीभीत, अमृत विचार। पुलिस महकमा महिला सुरक्षा के तमाम दावे करता है। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करते हुए सुरक्षित माहौल के दावे किए जाते है। पुलिस पैदल गश्त करके लोगों को सुरक्षा का अहसास करा रही थी। इस दौरान एक महिला सड़कों पर पिट रही थी। इसी बीच महिला को पिटता देख नागरिकों ने युवक को पकड़ लिया। जब वह पति निकला तो दोनो को लेकर कोतवाली पहुंच गए। मौजूद पुलिसकर्मियों ने रात भर में सब ठीक करने की बात कहकर मामला टाल दिया। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए और कोतवाल उसके बाद भी अनभिज्ञता जताते रहे।

घटना रविवार देर शाम की है। एक युवक छोटी मार्केट की तरफ से एक महिला को पीटते हुए आ रहा था। महिला के वस्त्र भी उतरने लगे थे। इमली चौराहा के पास पहुँचते ही लोगों ने महिला को सरेराह पिटते हुए देखा तो भीड़ जमा हो गई। फिर युवक को पकड़ लिया। वह संतोषजनक जबाव नहीं दे सका तो भीड़ दोनो को पकड़कर कोतवाली ले गई। इस दौरान पुलिस ने यह कह दिया कि रात भर में युवक को ठीक कर देगी। जिसके बाद सभी लौट गए।

दो माह पहले ही किया प्रेम विवाह
बताते है कि दोनों पक्ष आपस मे पति पत्नी है। शहर के युवक ने दो माह पहले ही सीतापुर की दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से दोनो साथ रह रहे थे।

हमने दोनो को पुलिस के सुपुर्द कर दिया: भाजपा नेता
शहर के शनिदेव मंदिर के महंत एवम भाजपा नेता पंडित आशुतोष शर्मा का कहना है कि एक युवक अपनी पत्नी को पीटते हुए ले जा रहा था। उसे देख कर मोहलले वालो की मदद से कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। दोनों पति पत्नी है।

कोतवाल बोले- मुझे तो किसी ने नहीं बताया
रविवार को दिन में होमगार्ड पर दबंगों ने असलाह ताने तो भी कोतवाल को पता नही था। इसके बाद देर शाम जब महिला की पिटाई के मामले में पूछा गया तो भी वह ऐसे ही टाल गए। कोतवाल नरेश त्यागी का कहना था कि इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वह क्षेत्र के भृमण पर निकले हुए है। किसी ने कुछ नहीं बताया। इसकी थाने से जानकारी कराएंगे।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: बीच बाजार होमगार्ड को असलहा दिखाकर धमकाया, मचा हड़कंप

 

संबंधित समाचार