शिवपाल के सामने प्रत्याशी नहीं उतारेंगे: अखिलेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ,अमृत विचार। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि शिवपाल यादव के सामने समाजवादी पार्टी प्रत्याशी नहीं उतारेगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में हर चुनौतियों का सामना करेगी, क्योंकि समाजवादियों की सरकार आगामी विधानसभा चुनाव पश्चात बनने जा रही है। विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी किसी अन्य पार्टी से समझौता नहीं करेगी और …

लखनऊ,अमृत विचार। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि शिवपाल यादव के सामने समाजवादी पार्टी प्रत्याशी नहीं उतारेगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में हर चुनौतियों का सामना करेगी, क्योंकि समाजवादियों की सरकार आगामी विधानसभा चुनाव पश्चात बनने जा रही है। विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी किसी अन्य पार्टी से समझौता नहीं करेगी और अपने बूते पर फतह करेगी। इसकी वजह है कि प्रदेश की वर्तमान सरकार फेल हो चुकी है।

मीडिया को जारी बयान में अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों और श्रमिकों को गुमराह करने के लिए घोषणाओं पर घोषणाएं कर रही है लेकिन उनका क्रियान्वयन कहीं दिख नहीं रहा। प्रधानमंत्री के एक भाषण से दूसरे भाषण तक उनकी सभी जिम्मेदारियां खत्म हो जाती हैं। उनकी आत्मनिर्भरता की बात में तो तनिक भी दम नहीं। यह उनके पांच साल पहले के तमाम वादों की कड़ी भर है। उनके मन की बात से तो यह लगता है कि हर कोई अब अपने जानमाल का खुद जिम्मेदार होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भी कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश को बहुत कुछ दे दिया है। किसान और मजदूर ढूंढ़ रहे है कहां है क्या दिया है? अपने पांवों पर खड़े होने में आर्थिक मदद देने के बजाय उसे और कर्जदार बनने के की साज़िश है।

संबंधित समाचार