Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन के हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म, लीड रोल में आएंगे नजर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। कार्तिक आर्यन को एक और बड़ी फिल्म हाथ लगी है। आशिकी मूवी के पार्ट 3 में कार्तिक आर्यन काम करेंगे। ये जानकारी अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा कर दी है। कार्तिक ने आशिकी 3 की अनाउंसमेंट एक प्रोमो वीडियो शेयर करके किया है। यह पहली बार होगा जब कार्तिक अनुराग बसु …

मुंबई। कार्तिक आर्यन को एक और बड़ी फिल्म हाथ लगी है। आशिकी मूवी के पार्ट 3 में कार्तिक आर्यन काम करेंगे। ये जानकारी अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा कर दी है। कार्तिक ने आशिकी 3 की अनाउंसमेंट एक प्रोमो वीडियो शेयर करके किया है। यह पहली बार होगा जब कार्तिक अनुराग बसु के साथ काम करेंगे। हालांकि Aashiqui 3 की ऐक्ट्रेस कौन होगा इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

कार्तिक आर्यन एक के बाद एक लगातार हिट मूवी दे रहे हैं। उनकी एक्टिंग दर्शकों को खूब भा रहा है। जहां बड़े बैनर तले बनीं फिल्में फ्लॉप होती जा रही हैं वहीं कार्तिक बिना रूके सफलता के झंडे गाड़ रहें हैं। यही वजह है कि उनको बड़ी फिल्मों में काम करने को मौका मिल रहा है। भूल भुलैया 2 के अपार सफलता के बाद अब कार्तिक की एक और फिल्म आशिकी 3 की घोषणा हो गई है।

आशिकी मूवी बॉक्स आफिस पर रही है हिट
1990 में आई आशिकी मूवी बॉक्स आफिस पर धमाल मचा दी थी। इसके 23 साल बाद यानी 2013 में आशिकी 2 भी बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही। खूब पसंद की गई स्टोरी भी और गाने भी। इसके बाद फिल्म मेकर्स ने आशिकी 3 बनाने का फैसला लिया है। फिल्म मेकर्स की यही अपेक्षा है कि दर्शक पार्ट 3 को बेहद पसंद करेंगे। हालांकि ऐक्टर के नाम की तो घोषणा हो गई है। लेकिन, एक्ट्रेस कौन होगा इस पर से पर्दा नहीं उठ पाया है।

आशिकी 3 फिल्म मेकर्स की टीम
आशिकी 3 में अनुराग बासु फिल्म का निर्देशन करेंगे। भूषण कुमार और मुकेश भट्ट फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। कार्तिक आर्यन का लीड रोल देखने को मिलेगा। देखना ये है कि फिल्म में श्रद्धा कपूर को कौन सी एक्ट्रेस रिप्लेस करेंगी इसकी अनाउंसमेंट होना बाकी है।

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग मूवी
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। शहजादा और सत्य प्रेम की कथा उनकी अपकमिंग फिल्में हैं।

ये भी पढ़ें:-महिला से यौन संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने केकेआर को किया गिरफ्तार, इसके पहले न्यायिक हिरासत में रह चुके हैं अभिनेता

संबंधित समाचार