बरेली: महिला ने नवाबगंज सीएचसी प्रभारी पर लगाया रेप का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। नवाबगंज के सीएचसी प्रभारी पर वहां की सनराइज कॉलोनी निवासी एक महिला ने नौकरी देने के नाम पर रेप करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पीड़िता ने सीएचसी प्रभारी का एक निजी अस्पताल संचालित होने की भी शिकायत की है। पीड़िता ने मामले की शिकायत सीएम कार्यालय भेजी है। शिकायत …

अमृत विचार, बरेली। नवाबगंज के सीएचसी प्रभारी पर वहां की सनराइज कॉलोनी निवासी एक महिला ने नौकरी देने के नाम पर रेप करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पीड़िता ने सीएचसी प्रभारी का एक निजी अस्पताल संचालित होने की भी शिकायत की है। पीड़िता ने मामले की शिकायत सीएम कार्यालय भेजी है। शिकायत की एक प्रतिलिपि गुरूवार को डाक के माध्यम से सीएमओ कार्यालय भी पहुंची है। सीएमओ ने निजी चिकित्सालय की जांच कराने की बात कही है।

सीएमओ कार्यालय में गुरूवार को डाक के द्वारा एक शिकायत की प्रतिलिपि मिली। यह शिकायत नवाबगंज की सनराइज कालोनी निवासी एक महिला ने सीएम से की है। शिकायत पत्र में महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि नौकरी के नाम पर सीएचसी प्रभारी ने उसके साथ बलात्कार किया है। इसके साथ ही उसने नबाबगंज में सीएचसी प्रभारी द्वारा निजी चिकित्सालय संचालित करने की भी शिकायत की है। इस अस्पताल में उनकी पत्नी भी बैठती है, जो कि चिकित्सक हैं।

शिकायत में महिला ने बताया कि सीएचसी पर आने वाले मरीजों को चिकित्सा प्रभारी अपने इसी निजी अस्पताल में भेजते हैं और वहां पर उनका उपचार करते हैं। मरीजों को जो स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सीएचसी से मिलना चाहिए उनसे वह न सिर्फ वंचित रह जाते है, बल्कि ग्रामीणों का उपचार के नाम पर मोटी रकम भी वसूलते हैं। इस संबंध में जब सीएमओ डा. वीके शुक्ल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रेप का संबंध पुलिस विभाग से संबंधित हैं, रही बात निजी अस्पताल के संचालन की तो इसकी जांच कराई जाएगी। जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकेगा।

“डाक द्वारा एक शिकायत की प्रतिलिपि आई थी, शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी गई है। निजी अस्पताल संचालित होने के संबंध में जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।” -डा.वीके शुक्ल, सीएमओ

संबंधित समाचार