मुरादाबाद : ‘शिक्षक पूजनीय, शब्दों में बयां नहीं कर सकते महानता’
मुरादाबाद,अमृत विचार। डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में सोमवार को उत्साह के साथ मनाई। जगह-जगह समारोह में शिक्षकों को सम्मानित कर उनके उत्कृष्ट कार्यों को सराहा गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालय चंगेरी के प्रधानाध्यापक खिलेंद्र सिंह को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। …
मुरादाबाद,अमृत विचार। डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में सोमवार को उत्साह के साथ मनाई। जगह-जगह समारोह में शिक्षकों को सम्मानित कर उनके उत्कृष्ट कार्यों को सराहा गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालय चंगेरी के प्रधानाध्यापक खिलेंद्र सिंह को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनके साथ ही 50 और शिक्षक भी सम्मानित किए गए।
मुख्य अतिथि नगर विधायक रितेश कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षक सदैव पूजनीय और सम्माननीय हैं, उनकी प्रशंसा को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान ने शिक्षकों का गुणगान कर उन्हें राष्ट्र निर्माण की सीख भी दी। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने अपने गुरुओं को याद कर कहा कि उनके द्वारा बचपन में दी गई सीख सदैव याद रहेगी। संचालन राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. हरनन्दन प्रसाद ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन, ज्वांइट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह, उप शिक्षा निदेशक व डायट प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश गुप्त, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, सर्वेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, जिला समन्वयक तेजपाल सिंह, अखिलेश सागर, अमित कुमार सिंह, रजत कुमार भटनागर, हर्षवर्धन कपिल, तारा सिंह के अलावा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सोनिया चौहान, राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त मधु सक्सेना, योगराज सिंह, विनीत कुमार आदि रहे।
देश के विकास के लिए शिक्षक की भूमिका अहम : डॉ. विशेष गुप्ता
शिक्षक दिवस के अवसर पर पर्यावरण इकोलॉजिकल उत्थान समिति मुरादाबाद और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई आईएफटीएम विश्वविद्यालय कैंपस में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विशेष गुप्ता ने की। उन्होंने विद्यार्थियों की शिक्षा के प्रति सम्मान और देश के विकास के लिए शिक्षक की भूमिका अहम बताई। इस दौरान 25 पौधे रोपे गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलसचिव प्रो. संजीव अग्रवाल, ऑफिसर विभय त्रिवेदी, प्रो. वीके सिंह, राम सिंह बिष्ट, हरीबल्लभ देवरिनी, शिखर सुमन, रेखा बिष्ट, उत्कर्ष बिष्ट, देवीराम गौतम, गजराम सिंह, वैभव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें : Teachers’ Day 2022 : गुरु की महिमा से हर लक्ष्य की प्राप्ति संभव
