बरेली: बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में शिक्षक दिवस का हुआ आयोजन, कुलपति ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को दीं शुभकामनाएं
बरेली, अमृत विचार। आज यानि पांच सितंबर 2022 को बीआईयू कॉलेज ऑफ़ ह्यूमनिटीज एण्ड जर्नलिज्म एवं बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट (बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी) में संयुक्त रूप से शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मां सरस्वती को नमन करते हुए प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ …
बरेली, अमृत विचार। आज यानि पांच सितंबर 2022 को बीआईयू कॉलेज ऑफ़ ह्यूमनिटीज एण्ड जर्नलिज्म एवं बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट (बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी) में संयुक्त रूप से शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मां सरस्वती को नमन करते हुए प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ सुशील कुमार ठाकुर का पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया।
इस दौरान बीबीए (फाइनेंस एण्ड टेक्सेशन) की छात्रा आरती गंगवार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए छात्रा संस्कृति द्विवेदी को माँ सरस्वती की वंदना- या कुन्देन्दु तुषार हार धवला प्रस्तुत करने के लिए मंच पर आमंत्रित किया। इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ सुशील कुमार ठाकुर ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा, शिक्षक हमें सत्य के मार्ग पर चलना सिखाते हैं। डॉ अवनीश सिंह चौहान ने माननीय मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा, शिक्षक दिवस शिक्षकों के प्रति श्रद्धा एवं आभार प्रकट करने का महापर्व है।
इसके बाद बीबीए (फाइनेंस एण्ड टेक्सेशन) की छात्रा गरिमा वर्मा ने बताया, गुरुजन जीवन में आयी कठिनाइयों का बहादुरी से सामना करने की प्रेरणा देते हैं। बी.ए. (मास कम्युनिकेशन, प्रथम सेमेस्टर) की छात्रा बरशानी गुप्ता ने शिक्षक को जीवन में ज्ञान-रूपी प्रकाश लाने वाला बताया, जबकि वंशिका पटेल ने जीवन में जो राह दिखाए शीर्षक से काव्य प्रस्तुति दी। कॉलेज की अन्य छात्राओं- सलोनी (बीबीए), अदिति, (एमएचए), प्रियांशी गुप्ता एवं निमरा खान (बीकॉम ऑनर्स), सृष्टि (एमएचए) आदि ने भी भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। शिक्षा और शिक्षक की भूमिका को रेखांकित करने के उद्देश्य से महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा दी गयीं भावपूर्ण प्रस्तुतियों की सहायक आचार्य अतुल बाबू ने सराहना की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की माननीया कुलपति डॉ लता अग्रवाल ने उक्त महाविद्यालयों के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। फोटोग्राफी का कार्य चमन बाबू ने किया। कार्यक्रम का समापन संयोजक मंडल – सहायक आचार्य रीना सिंह एवं अश्वनी प्रताप सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
ये भी पढ़ें- बरेली: साइकिल सवार गार्ड को टैंकर ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
