बहराइच: 30 क्विंटल नकली चाय की पत्ती बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर के त्रिमुहानी रोड स्थित एक मकान में नकली चाय पत्ती बनाने की फैक्ट्री का सोमवार को खाद्य विभाग ने खुलासा किया। टीम ने मौके से पैकिंग हो रहे 30 क्विंटल नकली चाय पत्ती को बरामद कर सीज कर दिया है। सात नमूना जांच को प्रयोगशाला भेजा गया है। कोतवाली नगर के …

बहराइच, अमृत विचार। शहर के त्रिमुहानी रोड स्थित एक मकान में नकली चाय पत्ती बनाने की फैक्ट्री का सोमवार को खाद्य विभाग ने खुलासा किया। टीम ने मौके से पैकिंग हो रहे 30 क्विंटल नकली चाय पत्ती को बरामद कर सीज कर दिया है। सात नमूना जांच को प्रयोगशाला भेजा गया है।

कोतवाली नगर के मोहल्ला नई बस्ती नाजिर पुरा में त्रिमुहानी रोड पर जब्बार का मकान है। मकान में नानपारा कोतवाली के तोपखाना निवासी उमेर नकली चाय पत्ती बनाने का कारखाना संचालित करता है। इसकी जानकारी खाद्य सुरक्षा टीम को लगी। सोमवार को अभिहित अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राघवेंद्र प्रताप वर्मा और डॉक्टर रामतेज ने पुलिस की मौजूदगी में छापा मारा। यहां पर टीम को नानपारा के लालबोझी गांव निवासी चांदबाबू पुत्र सहादत और बरदहा बाजार निवासी दीपक पुत्र भगोले नकली चाय की पैकिंग करते दिखे। इस पर टीम ने चाय की जांच कर उसे सीज कर दिया।

अभिहित अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि चायपत्ती नकली बन रहा था। मौके से 30 क्विंटल नकली चाय पत्ती बरामद हुई है। जिसे सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चायपत्ती के सात नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज करवाया जायेगा।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : आवासीय नक्शे पर खड़ा कर दिया लग्जरी होटल

संबंधित समाचार