बरेली: जंक्शन यार्ड में घूम रहे संदिग्धों को आरपीएफ ने पकड़ा, रेलवे एक्ट के तहत ट्रेस पासिंग में की गई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्टेशनों, ट्रेनों और रेलवे की हद में होने वाली चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए आरपीएफ द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। आरपीएफ ने बरेली जंक्शन यार्ड से सात लोगों को पकड़ा जो बेवजह घूम रहे थे। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अभिषेक बिजारणिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग यार्ड …

बरेली, अमृत विचार। स्टेशनों, ट्रेनों और रेलवे की हद में होने वाली चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए आरपीएफ द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। आरपीएफ ने बरेली जंक्शन यार्ड से सात लोगों को पकड़ा जो बेवजह घूम रहे थे। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अभिषेक बिजारणिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग यार्ड परिसर में बैठे हैं। जिसके बाद आरपीएफ ने सात लोगों को पकड़ लिया। पकड़े जाने वाले घुमंतू परिवारों के बताए जा रहे हैं।

सभी आरोपियों पर रेलवे एक्ट के तहत ट्रेस पासिंग में कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपियों में सतनाम सिंह सहारनपुर, सरपिन सिंह सुभाषनगर, संजीव बिलसंडा पीलीभीत, ओमवीर बनारा भमोरा, करन सुभाषनगर गल्ला मंडी, विक्की झुग्गी बस्ती सुभाषनगर और रामअवतार बिसौली बदायूं शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: मानव सेवा क्लब ने 15 शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

 

 

संबंधित समाचार