अयोध्या: छुट्टा जानवर छत कर रहे फसलें, ब्लाकों में गौशाला का कराया जा रहा निर्माण
अयोध्या। छुट्टा जानवरों से लोगों को निजात दिलाने के लिए जिले के ब्लाकों में गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है। जानवरों की सेवा, रखवाली और भूसा आदि के लिए भारी भरकम बजट भी सरकार खर्च कर रही हैं, लेकिन आमजन को छुट्टा जानवरों से निजात मिलती नहीं दिख रही है। बीकापुर तहसील क्षेत्र के …
अयोध्या। छुट्टा जानवरों से लोगों को निजात दिलाने के लिए जिले के ब्लाकों में गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है। जानवरों की सेवा, रखवाली और भूसा आदि के लिए भारी भरकम बजट भी सरकार खर्च कर रही हैं, लेकिन आमजन को छुट्टा जानवरों से निजात मिलती नहीं दिख रही है।
बीकापुर तहसील क्षेत्र के अधिकांश हरे मैदानों में छुट्टा जानवर देखने को मिल जायेंगे। तहसील क्षेत्र में बारिश अपेक्षा से कम हुई हैं। इसके बावजूद अपने संसाधनों से किसानों ने फसल को लगाया है। उसकी देखभाल करते हुए समय समय पर सिंचाई कर रहे हैं। किसान बारिश न होने की कुदरती मार झेल रहा हैं। वहीं फसल बड़ी होते ही जानवर उसे चट कर दे रहे हैं।
उमरनी पिपरी निवासी किसान कपिल देव पाठक ने बताया कि यदि कोई किसान जानवरों को भगाने की कोशिश करता है तो वह हमलावर हो जाते हैं। रात में दुगनी की संख्या में पशु खेत में घुस जाते हैं। गौशालाओं से ज्यादा छुट्टा पशु मैदान में दिखाई दे रहे हैं।
जानवरों की तादात किसान के खेत तक ही सीमित नहीं है, यह बाजार, कस्बों, गांव, पुरवों के साथ पक्की सड़कों पर भी देखने को मिल रहे हैं। शाम होते ही जानवर पटरी सहित पूरी पक्की सड़क पर अपना डेरा जमा लेते हैं। सड़क से पैदल, साइकिल और वाहन निकालना तक मुश्किल हो जाता हैं।कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ें-अयोध्या : क्षेत्र में नहीं हैं छुट्टा जानवर, ग्राम सचिव ने लगाई झूठी रिपोर्ट
