Video: ‘तुम लूट करोगे, भ्रष्टाचार करोगे..’, AAP सांसद संजय सिंह ने LG का नोटिस फाड़कर फेंका
नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) बनाम उपराज्यपाल के बीच लड़ाई हर रोज बढ़ता ही जा रहा है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के आप नेताओं को भेजे कानूनी नोटिस को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने फाड़कर फेंक दिया। कुछ ऐसा ही 2013 में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के …
नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) बनाम उपराज्यपाल के बीच लड़ाई हर रोज बढ़ता ही जा रहा है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के आप नेताओं को भेजे कानूनी नोटिस को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने फाड़कर फेंक दिया। कुछ ऐसा ही 2013 में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के दागी नेताओं को चुनाव लड़ने वाले अध्यादेश को फाड़कर फेंक दिया था। राहुल की इस प्रतिक्रिया पर काफी बवाल मचा था। अब संजय की इस हरकत पर भी बवाल मचना तय माना जा रहा है। उपराज्यपाल ने आप नेताओं पर उनके खिलाफ झूठ बोलने और अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर मानहानि नोटिस भेजा था और 48 घंटे के अंदर आप नेताओं से जवाब मांगा था।
संजय सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस में एलजी के नोटिस को फाड़कर फेंक दिया। संजय सिंह ने कहा कि किसी चोर, भ्रष्ट आदमी के नोटिस भेजने से मैं डरने वाला नहीं हूं। मैं ऐसी नोटिस को फाड़कर फेंक रहा हूं। ऐसी नोटिस को 10 बार फाड़कर मैं फेंकता हूं। तुम अगर सोचते हो कि तुम लूट करोगे, भष्ट्रचार करोगे और तुम्हारे भ्रष्टाचारों को इन नोटिसों के नीचे दबा लोगे ये संभव नहीं है। भारत का संविधान मुझे सच बोलने का अधिकार देता है। मैं देश के सर्वोच्च सदन का सदस्य हूं।
क्या बोले संजय सिंह?
संजय सिंह ने कहा कि 2016 के Patna HC के ऑर्डर कोई Payment Cash से नहीं होगी के बावजूद 2017 में VK Saxena की अध्यक्षता वाले Khadi Commission के Director ने Cash Payment को 2017 तक जारी रखा। Khadi के सदस्य Rajendra Pratap Gupta ने court के आदेश की अवहेलना पर सवाल उठाए थे। आप पूछेंगे LG VK Saxena ने Cash Payment में कितने का हेर-फेर किया। 4,55,000 में से 1,93,598 Employees का ही खाता खुला था। बाक़ी 2.5 Lakh से अधिक Ghost Employees थे, जिन्हें हर महीने Cash Payment जाती रही। अरबों खरबों का घोटाला होता रहा।
संजय सिंह ने कहा कि CVC ने जांच की तो पाया कि जिस Account में ₹2-3 लाख थे, वहां 3 Crore का Cheque काट दिया गया। CVC ने पूछा तो कहा कि Post Date का चेक काटा है और जब Cheque दिखाने को कहा तो कहते हैं कि उस पर चाय गिर गई थी। ये सब घपला Vinai Saxena के KVIC Chairman रहते हुआ है।
ये भी पढ़ें : ‘राजपथ’ का नाम ‘कर्तव्य पथ’ किए जाने पर बोले सीएम योगी- ‘यह भारत का सनातन उद्घोष है’
