गाजियाबाद: युवती ने ममेरे भाई पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद, अमृत विचार। यूपी के गाजियाबाद में रिश्तों को कलंकित करने का एक मामला सामने आया है। यहां विजय नगर थाना क्षेत्र में युवती ने ममेरे भाई पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी युवती के साथ मारपीट का वीडियो वायरल कर निकाह करने का दबाव बना रहा है। पीड़ित …

गाजियाबाद, अमृत विचार। यूपी के गाजियाबाद में रिश्तों को कलंकित करने का एक मामला सामने आया है। यहां विजय नगर थाना क्षेत्र में युवती ने ममेरे भाई पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी युवती के साथ मारपीट का वीडियो वायरल कर निकाह करने का दबाव बना रहा है।

पीड़ित युवती के मुताबिक उसके पिता का मार्च में देहांत हो गया था। कुछ महीने पहले उसका ममेरा भाई घर आया। इस बीच उसके भाई काम पर गए थे। और घर में बीमार मां थी। आरोप है कि मामा के लड़के ने तमंचे के बल पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। परिजनों को बताने पर युवती का वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। पीड़िता के चुपचाप रहने पर आरोपी आए दिन लगातार दुष्कर्म करने लगा और निकाह का दबाव बनाने लगा।

कुछ दिन पहले पीड़िता बाजार गई थी तो आरोपी ने तमंचा सटाकर बलपूर्वक बाइक पर बैठाकर रेस्टोरेंट ले गया। जहां उसके साथ मारपीट कर निकाह करने का दबाव बनाया गया घटना के बाद पीड़िता ने अपने भाई को सारी बात बताई, जिसके बाद विजय नगर थाने में शिकायत दी गई। विजय नगर थाना प्रभारी का कहना है शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें –जल्द रिलीज होगी बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान पर बन रही बायोपिक : शेख हसीना

संबंधित समाचार