आगरा: बच्चा चोरी के शक में महिला को जमीन पर घसीटा, पिटाई का वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। यूपी के कई जिलों में बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैली है। इसके चलते रोज मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में थाना ताजगंज क्षेत्र के देवरी गांव में मंगलवार की देर रात बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक महिला को पकड़ लिया। उसके पैर बांध …

आगरा, अमृत विचार। यूपी के कई जिलों में बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैली है। इसके चलते रोज मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में थाना ताजगंज क्षेत्र के देवरी गांव में मंगलवार की देर रात बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक महिला को पकड़ लिया। उसके पैर बांध दिए। उसकी पिटाई भी की। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने महिला को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और उसे थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि महिला मनोरोगी है। वह बोल नहीं सकती। महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना के मुताबिक मंगलवार रात करीब दो बजे ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के शक में महिला को पकड़ लिया। वह सलवार-सूट पहने हुए थी। गांव में बच्चा चोर पकड़ने जाने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गए। ग्रामीणों ने महिला के पैर बांधकर उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें महिला के पैर बंधे दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीण उसे धक्का देकर गिरा रहे हैं। महिला सहमी हुई दिखाई दे रही है।

थाना ताजगंज के एसओ ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। वह बोल नहीं सकती। शक के आधार पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें –अयोध्या: सरकार का हर अभियान जिले में तोड़ रहा दम, आंखें बंद किए बैठे हैं जिम्मेदार

संबंधित समाचार