बाराबंकी: कोचिंग जा रही छात्रा की चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। चाइनीज मांझे ने एक छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया ।छात्रा स्कूटी से कोचिंग पढ़ने जा रही थी । उसी दौरान आनंद भवन के सामने बने ओवर ब्रिज पर ऊपर से आ रही पतंग के मांझे से छात्रा की गर्दन कट गयी । गौरतलब है कि चाइनीज मांझे पर सरकार ने …

बाराबंकी, अमृत विचार। चाइनीज मांझे ने एक छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया ।छात्रा स्कूटी से कोचिंग पढ़ने जा रही थी । उसी दौरान आनंद भवन के सामने बने ओवर ब्रिज पर ऊपर से आ रही पतंग के मांझे से छात्रा की गर्दन कट गयी । गौरतलब है कि चाइनीज मांझे पर सरकार ने पांच वर्ष पहले ही प्रतिबंध लगा दिया था ,उसके बावजूद भी इसका धड़ल्ले से कारोबार हो रहा है और यह कई लोगों के मौत का कारण भी बन सकता है ।

इससे इंसान ही घायल नहीं हो रहें है बल्कि ये कई पशु-पक्षियों को भी अपने जद में ले रहा है । बुधवार सुबह ढकौली निवासी रामकेवल की पुत्री पूजा (उम्र 25) छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया । छात्रा स्कूटी से आनंद नगर स्थित कोचिंग पढ़ने जा रही थी ।उसी दौरान आन्नद भवन स्थित देवा रोड के ब्रिज के ऊपर पतंग के मांझे से छात्रा की गर्दन कट गयी । पीछे से आटो से पढ़ाई करने जा रही दो छात्राओं ने छात्रा को इलाज के लिए बगल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । छात्रा की गर्दन पर काफी गहरा घाव हो गया है । डाक्टर ने छात्रा के गले में 7 टांके लगाये है ।

यह भी पढ़ें –बहराइच: 17 दुर्लभ कछुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

संबंधित समाचार