डिप्टी सीएम के दौरे के बीच वरुण गांधी ने डीएम को लिखा पत्र, स्वास्थ्य सुविधाओं का उठाया मुद्दा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। एक तरफ सूबे के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को ओके का सर्टिफिकेट दे गए हो, लेकिन धरातल की दिक्कतों को लेकर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक पत्र जिलाधिकारी पुलकित खरे को लिखा है। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपने पत्र में लिखा है कि जिला अस्पताल पीलीभीत …

पीलीभीत, अमृत विचार। एक तरफ सूबे के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को ओके का सर्टिफिकेट दे गए हो, लेकिन धरातल की दिक्कतों को लेकर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक पत्र जिलाधिकारी पुलकित खरे को लिखा है।
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपने पत्र में लिखा है कि जिला अस्पताल पीलीभीत में ट्रामा सेंटर व आईसीयू वार्ड का संचालन न होने का मामला संज्ञान में आया है।

बढ़ती स्वास्थ्य सुविधाओं के बीच जिला अस्पताल में एक भी आईसीयू बेड न होने से मरीजों को निजी अस्पताल व बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। इसमे मरीजों का धन और समय अधिक खर्च हो रहा। कई बार समय पर सुविधा न होने से मरीज दम तोड़ चुके है। सरकार की सुविधाओं का लाभ गरीबो को न मिल पाना गंभीर है। जिला अस्पताल में पूरे जनपद से मरीज रेफर होकर आते है। बेहतर इलाज की उम्मीद से पहुँचते है। ऐसे के जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का बेहतर होना आवश्यक है।

कोरोना में दिए गए उपकरण का भी इस्तेमाल नहीं
सांसद वरुण गांधी ने यह भी लिखा कि कोरोना काल ।के जनपद में स्वास्थ्य विभाग को जरूरी चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध कराए चिकित्सीय उपकरण का भी इस्तेमाल नहीं हो रहा। इन उपकरणों से एचडीयू व आईसीयू का संचालन कराया जाए। 21 वेंटिलेटर उपलब्ध है। यह आज तक निष्क्रिय हैं। इसे उपयोग में लाया जाए।

भाजपा नेता ने भी उठाए सवाल
जहांनाबाद के भाजपा मंडल अध्यक्ष जय जयराम राजपूत ने भी उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा कि जहांनाबाद सीएचसी पर एक्सरे मशीन, लैब इन्वेस्टिगेशन, टेक्नीशियन व चिकित्सक की कमी है। इससे मरीज परेशान है। इसमें सुधार कराया जाए।ॉ

यह भी पढ़ें- पीलीभीत : लोकसभा चुनाव के लिए धरातल पर योजनाओं को परख गए डिप्टी सीएम

संबंधित समाचार