बरेली: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उठाया बहेड़ी थाने का मुद्दा, कही ये बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महिला सिपाही को लेकर बहेड़ी थाने में चली गोली की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। इस मामले को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार को घेरने का प्रयास किया। अखिलेश के ट्वीट के बाद मामला गरमा गया और डीजीपी ने पूरे मामले काे संज्ञान में लिया है। वहीं अब इस मामले की …

बरेली, अमृत विचार। महिला सिपाही को लेकर बहेड़ी थाने में चली गोली की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। इस मामले को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार को घेरने का प्रयास किया। अखिलेश के ट्वीट के बाद मामला गरमा गया और डीजीपी ने पूरे मामले काे संज्ञान में लिया है। वहीं अब इस मामले की जांच सीओ डा. दीपशिखा को सौंपी गई है।

बहेड़ी थाने में एक महिला सिपाही का थाने के मुंशी मोनू से प्रेम प्रसंग था। इसके चलते वह लोग साथ में घूमा करते थे। थाने में तैनात योगेश और मनोज सिपाही को यह बात पसंद नहीं थी। इसके बाद सिपाहियों ने उनका आते- जाते का वीडियो बना लिया था। बताया जाता है कि वीडियो की बात बताकर सिपाही मुंशी को परेशान कर रहे थे। इसको लेकर दोनों में कहासुनी भी हुई थी। इसके चलते ही सोमवार की दोपहर में मुंशी ने सरकारी पिस्टल से गोली चला दी थी।

मामला एसएसपी तक पहुंचा तो उन्होंने इंस्पेक्टर बहेड़ी सत्येंद्र सिंह भड़ाना, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार, सिपाही मोनू, मनोज और योगेश को सस्पेंड कर दिया था। हालांकि महिला कांस्टेबल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बुधवार को पुलिस कार्रवाई का मामला मीडिया के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक पहुंचा तो उन्होंने सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षा देने वाली पुलिस शोहदा बन गई है। अब सुरक्षा कौन करेगा। इसके बाद एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने भी ट्वीट करके बताया कि यह मामला छेड़छाड़ का नहीं है। हालांकि ट्वीट के बाद डीजीपी ने मामले को संज्ञान लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
महिला कांस्टेबल के फोटो जुटाकर खुराफातियों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इसमें उसकी फोटो को एडिट करके गोली चल जाएगी गाना बज रहा है। कई व्हाट्सएप ग्रुप में यह वीडियो देखा गया है।

सीओ दीपशिखा करेंगी मामले की जांच
मंगलवार को अपना पहला चार्ज लेकर बहेड़ी पहुंची सीओ दीपशिखा अब थाने में गोली चलने के मामले की जांच करेगी। इसके साथ ही शुरुआती जांच में पता चल रहा है कि योगेश सिपाही की इस मामले में ज्यादा गलती है।

ये भी पढ़ें- बरेली: 121 आंगनबाड़ी केंद्रों को अफसर और जनप्रतिनिधियों ने लिया गोद

 

 

संबंधित समाचार