रायबरेली: प्रधानाचार्य ने फर्जीवाड़ा करके किया धन आहरण, निलंबित
रायबरेली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। उसने विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद पर एक फर्जी व्यक्ति का चयन करके फर्जी हस्ताक्षर द्वारा सरकारी खाते से धन निकाल लिया है। मामले का खुलासा होने पर पहले उसका वेतन रोका गया और अब उसको निलंबित कर दिया गया है। मामला …
रायबरेली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। उसने विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद पर एक फर्जी व्यक्ति का चयन करके फर्जी हस्ताक्षर द्वारा सरकारी खाते से धन निकाल लिया है। मामले का खुलासा होने पर पहले उसका वेतन रोका गया और अब उसको निलंबित कर दिया गया है।
मामला ऊंचाहार ब्लाक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हादीपुर का है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने विद्यालय प्रबंध समिति गठन के गठन के साथ ही बड़ा खेल किया है। अधिकारियों की जांच में यह खुलासा हुआ है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक राम उजेर यादव ने स्कूल की प्रबंध समिति में फर्जी तरीके से राम मिलन निवासी पूरे कुशल को अध्यक्ष बना दिया था। यही नहीं उसकी बेटी दीपांजलि को स्कूल में फर्जी प्रवेश भी कर लिया था।
जबकि दीपांजली एक निजी स्कूल की छात्रा है , उसने इस विद्यालय में कभी पढ़ाई नहीं किया है। यही नहीं विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए आए चार लाख सत्तर हजार रुपए भी प्रबंध समिति के अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर करके निकाल लिया है।
प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी ने की तो राम मिलन ने लिखित रूप में अधिकारियों को बताया कि उसका नाम प्रधानाध्यापक ने फर्जी तरीके से प्रबंध समिति में शामिल किया गया है। बीईओ की रिपोर्ट के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया है।
कई साल से चल रहा था खेल
स्कूल के प्रधानाध्यापक ने यह खेल कई साल पहले शुरू किया था। मनमाने तरीके से अपने खास व्यक्ति को स्कूल के प्रबंध समिति का अध्यक्ष बनाया, उसके बाद फर्जी हस्ताक्षर करके अतिरिक्त कक्ष का धन भी बैंक खाते से निकाल लिया है।
हालांकि अतिरिक्त कक्ष का निर्माण हो चुका है। धन का दुरुपयोग नहीं हुआ है किंतु धन निकालने की प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा किया गया है। इस मामले में दो माह पहले ही उसका वेतन रोक दिया गया था। अब उसको निलंबित भी कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें-डिप्टी सीएम ने जौनपुर जिला अस्पताल के तीन फार्मासिस्ट को किया निलंबित, जानें वजह
