व्हाइट हाउस में लगाई गईं बराक और मिशेल ओबामा की ऑफिशियल तस्वीरें, जो बाइडेन ने की तारीफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा की आधिकारिक तस्वीरों का व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान बुधवार को अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में ओबामा दंपति के अलावा राष्ट्रपति जो बाइडेन, प्रथम महिला जिल बाइडेन, उप राष्ट्रपति कमला हैरिस तथा अन्य लोग शामिल हुए। बाइडेन ने राष्ट्रपति कार्यालय …

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा की आधिकारिक तस्वीरों का व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान बुधवार को अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में ओबामा दंपति के अलावा राष्ट्रपति जो बाइडेन, प्रथम महिला जिल बाइडेन, उप राष्ट्रपति कमला हैरिस तथा अन्य लोग शामिल हुए।

Image

बाइडेन ने राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ के ईस्ट रूम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बराक ओबामा तथा मिशेल ओबामा अमेरिकी जनता के दिलों के काफी करीब हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ जिल और मैं व्हाइट हाउस में कार्यक्रमों को आयोजित करने का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब महामारी से निकलने के बाद हम अपने दो मित्रों की तस्वीरों का अनावरण कर रहे हैं।

President Obama walks by Mrs. Obama’s portrait at the White House.

दोनों अब भी अमेरिकी लोगों के दिलों के काफी करीब हैं। ये तस्वीरें इस पवित्र स्थान पर लगेंगी और यहां मौजूद लोगों तथा उन लोगों को जो आगे सत्ता में आएंगे उनको याद दिलाएंगी कि उम्मीद और बदलाव मायने रखता है।’’ ये तस्वीरें ‘व्हाइट हाउस हिस्टॉरिकल एसोसिएशन’ ने बनवाई हैं। इस संस्था ने यह परंपरा 1965 में शुरू की थी। यह एक गैर लाभकारी संगठन है जो व्हाइट हाउस के इतिहास को संरक्षित करने और उसे जनता के लिए सुलभ बनाने की दिशा में काम करता है।

President Obama with Robert McCurdy, the artist who painted his official White House portrait.

पहली बार उन कलाकारों के नाम उजागर किए गए हैं जिन्होंने ये तस्वीरें बनाई हैं। पूर्व राष्ट्रपति ओबामा की तस्वीर रॉबर्ट मैकर्डी ने और मिशेल ओबामा की तस्वीर शैरन स्प्रंग ने बनाई है। इस कार्यक्रम में अपने संबोधन में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा यह सौभाग्य की बात है कि बाइडन राष्ट्रपति हैं। उन्होंने कहा कि इन तस्वीरों का विशेष महत्व है क्योंकि ये व्हाइट हाउस में पूर्व राष्ट्रपतियों तथा पूर्व प्रथम महिलाओं की तस्वीरें के साथ लगेंगी।

Image

तस्वीर में ओबामा काले रंग का सूट पहने हैं और ग्रे रंग की टाई लगाए हुए हैं वहीं मिशेल नीले रंग की एक ड्रेस पहने हैं और सोफे पर बैठी हैं। मिशेल ओबामा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा।

Image

 

अपने संबोधन में उन्होंने राष्ट्रपति का कार्यकाल समाप्त होने के पश्चात सत्ता के सहज एवं शांतिपूर्ण हस्तांतरण के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा वक्त समाप्त हो जाए तो हमें आगे बढ़ना चाहिए।’’ उनका इशारा उन घटनाओं की ओर था जब ट्रंप 2020 में राष्ट्रपति पद का चुनाव हार गए थे और लेकिन उन्होंने चुनावी नतीजों को मानने से इनकार किया था और उनके समर्थकों ने ससंद परिसर में हिंसा की थी।

ये भी पढ़ें:- जो बाइडेन ने पलटा डोनाल्ड ट्रंप का फैसला, एफ-16 विमानों के रखरखाव के लिए पाकिस्तान को दी वित्तीय मदद की मंजूरी

संबंधित समाचार