बरेली: गणेश महोत्सव के 8वें दिन जगतपुर से निकली शोभा यात्रा, किया गया मूर्ति विसर्जन
बरेली,अमृत विचार। पुराने शहर स्थित जगतपुर नवयुवक कमेटी द्वारा आठवां गणेश महोत्सव का शुभारंभ 31 अगस्त को भगवान गणेश जी की प्रतिमा की विस्थापन के साथ प्रारंभ हुआ था। इसके बाद 7 दिनों तक भगवान गणेश की प्रतिमा पूजन के साथ ही कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आज विधि विधान के साथ मंदिर …
बरेली,अमृत विचार। पुराने शहर स्थित जगतपुर नवयुवक कमेटी द्वारा आठवां गणेश महोत्सव का शुभारंभ 31 अगस्त को भगवान गणेश जी की प्रतिमा की विस्थापन के साथ प्रारंभ हुआ था। इसके बाद 7 दिनों तक भगवान गणेश की प्रतिमा पूजन के साथ ही कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
आज विधि विधान के साथ मंदिर में कई धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के बाद सुंदर-सुंदर झांकियों के साथ भगवान श्री गणेश की विसर्जन यात्रा निकाली गई। इसी दौरान लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली। इस दौरान प्रवीण शर्मा, प्रमोद राठौर राहुल सक्सेना, रितिक तिवारी, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बरेली : बीजेपी महानगर अध्यक्ष ने की बैठक, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा मनाएगी सेवा पखवाड़ा
