हरदोई: भैंस चोरों ने अधेड़ पर चढ़ाई पिकअप, बाल-बाल बची जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। भैंसे चोरी कर उन्हें पिकअप में लाद कर भाग रहे चोरों ने उनका रास्ता रोक रहे अधेड़ के ऊपर पिकअप चढ़ा दी। अधेड़ बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। इसी बीच भैंस चोर वहां से भाग निकले। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बताया गया है कि बघौली थाने के मरेउरा निवासी …

हरदोई, अमृत विचार। भैंसे चोरी कर उन्हें पिकअप में लाद कर भाग रहे चोरों ने उनका रास्ता रोक रहे अधेड़ के ऊपर पिकअप चढ़ा दी। अधेड़ बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। इसी बीच भैंस चोर वहां से भाग निकले। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

बताया गया है कि बघौली थाने के मरेउरा निवासी छोटे लाल ने बताया है कि मंगलवार की रात उसकी दो भैंसें घर के बरामदे में बंधी हुई थी। देर रात वहां पहुंचे चोर उसकी दोनों भैंसें खोल ले गए और गांव के बाहर खलिहान में भैंसें बगैर नंबर प्लेट वाली पिकअप पर लादने लगे। इसी बीच छोटे लाल के भाई कढ़िले की नींद टूट गई। वह चिल्लाने लगा। कुछ गांव वाले भी दौड़ते हुए पिकअप के पास पहुंचें।

पिकअप ड्राइवर के साथ कढ़िले की हाथापाई भी हुई। इसी बीच ड्राइवर पिकअप कढ़िले के ऊपर चढ़ाते हुए वह वहां से भाग निकला।इस हादसे में कढ़िले बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। जानकारी होते ही पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें –अयोध्या: कृषि विवि पहुंची आयकर विभाग की टीम, मची खलबली

संबंधित समाचार