दिल्ली में चार मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल
नई दिल्ली। दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत गिर गई। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं। वहीं तीन लोगों की मौत बताई जा रही है। राहत व् बचाव टीम मौके पर मौजूद है। घटनास्थल पर मलबे में कई मजदूरों के दबे होने …
नई दिल्ली। दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत गिर गई। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं। वहीं तीन लोगों की मौत बताई जा रही है। राहत व् बचाव टीम मौके पर मौजूद है। घटनास्थल पर मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की खबर है। अग्निशमन विभाग के रविंदर सिंह ने बताया कि अभी राहत कार्य जारी है। 6-7 लोगों के फंसे होने की संभावना है। 5 घायलों को हिंदू राव अस्पताल भेजा गया है। NDRF की टीम भी मौके पर मौजूद है।
