राजधानी लखनऊ में रॉयल चार्टर दिवस का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंजीनियर भवन में आज यूपी स्टेट सेन्टर दि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इण्डिया) ने रॉयल चार्टर दिवस का आयोजन किया गया। बताया जा रहा है कि आज के ही दिन वर्ष 1935 में संस्था को तत्कालीन ब्रिटिश सरकार द्वारा रॉयल चार्टर प्रदान किया गया था। यह सम्मान पाने वाली …

लखनऊ। राजधानी के रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंजीनियर भवन में आज यूपी स्टेट सेन्टर दि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इण्डिया) ने रॉयल चार्टर दिवस का आयोजन किया गया। बताया जा रहा है कि आज के ही दिन वर्ष 1935 में संस्था को तत्कालीन ब्रिटिश सरकार द्वारा रॉयल चार्टर प्रदान किया गया था। यह सम्मान पाने वाली देश की एकमात्र तकनीकी संस्था है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर सिंचाई विभाग में प्रमुख अभियंता से सेवानिवृत्त हुए एके सिंह सेंगर उपस्थित रहे।

उन्होंने रायल चार्टर प्रदान किये जाने और उससे संस्था को होने वाले लाभ पर प्रकाश डाला। आईईआई संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वी बी सिंह ने भी संस्था के रायल चार्टर के बारे में विस्तार से बताया और सूचित किया यह रायल चार्टर आज भी वैध हैं। संस्था इसके द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अन्तर्गत तकनीकी ज्ञान के प्रसार में जुटी हुई है।

यूपी स्टेट सेंटर के अध्यक्ष मसर्रत नूर खॉ ने सदस्यों को अवगत कराया कि प्रथम विश्व युद्ध के पश्चात सर थामस होलेन्ड की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपॉट पर तत्कालीन ब्रिटिश सरकार ने वर्ष 1920 में इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इण्डिया) की स्थापना की स्वीकृति दी तथा 1921 में तत्कालीन वायसराय एवं गवर्नर जनरल लार्ड चैमस फोर्ड द्वारा संस्था का विधिवत उदघाटन किया गया।

यह संस्था देश के विविध इन्जीनियरिंग व्यावसायों में लगे इन्जीनियरों को एक सामाजिक संगठन में बांध कर इन्जीनियरिंग विज्ञान के विकास का हर सम्भव प्रयत्न करती है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष आर के त्रिवेदी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: डेंगू नियंत्रण और रोकथाम के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन, सीडीओ ने जारी किए निर्देश

 

संबंधित समाचार