संत कबीर नगर की नवीन गल्ला मंडी में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख, करोड़ों के नुकसान का अंदेशा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिला मुख्यालय के निकट स्थित नवीन मण्डी परिसर की दुकानों में शुक्रवार की शाम को भीषण आग लग गयी। इसमें करोड़ों रूपये मूल्य की फल, सब्जी व अन्य सामग्री जल कर नष्ट होने की आशंका है। पुलिस के अनुसार बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा …

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिला मुख्यालय के निकट स्थित नवीन मण्डी परिसर की दुकानों में शुक्रवार की शाम को भीषण आग लग गयी। इसमें करोड़ों रूपये मूल्य की फल, सब्जी व अन्य सामग्री जल कर नष्ट होने की आशंका है। पुलिस के अनुसार बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिये हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने यहां बताया कि उन्हें नवीन मण्डी चौकी प्रभारी के माध्यम से मण्डी परिसर में आगजनी की सूचना मिली है।

मौके पर पुलिस बल ने पहुंच कर दमकल वाहनों की मदद से आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू कर लिया गया है। घटना की सूचना पर एसडीएम खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी ने भी पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य को आगे बढ़ाया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कराई जाएगी। मण्डी परिसर के आढ़तियों एवं अन्य दुकानदारों ने बताया कि इस अग्निकांड में करोड़ों रूपये की खाद्यसामग्री जल कर नष्ट हुई है।

देर से पहुंची दमकल की गाड़ियां
देखते ही देखते कुछ ही पलों में आग ने भयंकर रूप ले लिया। विकराल लपटों को देखकर मंडी परिसर में अफरातफरी मच गई। वहीं पर व्यापारियों का कहना है कि अगर समय से दमकल की गाड़ियां पहुंच गई होती तो शायद आग पर काबू पाया जा सकता था, लेकिन सूचना के काफी देर बाद पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में नाकाम रही, तब तक सारा सामान और दुकान व्यापारियों का जलकर खाक हो गया था।

व्यापारी नवनीत एंड कंपनी, मनोज कुमार एंड कंपनी,बाला ज़ी फ़्रूट, संदीप कंपनी, आयुष फ्रूट कंपनी, यादव ट्रेडिंग, अनिल कुमार एंड कंपनी, राम कोमल, हीरालाल, सुरेश कुमार, रिजवान, अंशु, राममिलन, सनातन, सिकंदर, अरमान, रीजवान, उपकार आलू, जिसान, अयोध्या, एनएमसी समेत अनेक व्यापारियों का दुकान एवं सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया है।

यह भी पढ़ें:-गौतमबुद्ध नगर: काम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, कई लोग फंसे, रेस्क्यू जारी

संबंधित समाचार