बरेली: 9 अक्टूबर को धूमधाम से निकाली जाएगी भगवान वाल्मीकि की 128वीं शोभायात्रा
बरेली,अमृत विचार। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 128वीं भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा शरद पूर्णिमा के दिन 9 अक्टूबर 2022 को प्राचीन बाल्मीकि मंदिर सिटी सब्जी मंडी बरेली से भव्य रुप से निकाली जाएगी। जिसको लेकर शनिवार को संस्था के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने बताया …
बरेली,अमृत विचार। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 128वीं भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा शरद पूर्णिमा के दिन 9 अक्टूबर 2022 को प्राचीन बाल्मीकि मंदिर सिटी सब्जी मंडी बरेली से भव्य रुप से निकाली जाएगी। जिसको लेकर शनिवार को संस्था के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया।
इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा सामाजिक सद्भावना एवं अपनी संस्कृति के लिए बरेली में प्रमुख रूप से जानी जाती है। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप कैंट विधायक संजीव अग्रवाल सहप्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा उपस्थित रहेंगे।
यह शोभायात्रा कौमी एकता की मशाल प्रज्वलित कर सामाजिक सद्भावना को मजबूत करती है। भगवान बाल्मीकि शोभायात्रा के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि इस वर्ष भगवान बाल्मीकि शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण महाराष्ट्र के मराठा ढोल, मथुरा का मशहूर मयूर नृत्य एवं समस्त क्षेत्रों से आई सुंदर-सुंदर झांकी और शानदार बैंड आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस अवसर पर बरेली के 50 प्रतिभावान मेधावी छात्र-छात्राओं एवं समाज के वरिष्ठ लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में शोभा यात्रा अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी स्वागत अध्यक्ष विकास कुमार, राष्ट्रीय संचालक रंजीत सिंह कोठारी, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, सुनील वाल्मीकि, शानू चौधरी, सिद्धार्थ सिंह, पुनीत वंशज, कमल किशोर इंजीनियर, शिवाजी चौधरी, चंचल भारती, वेदप्रकाश वाल्मीकि, डालचंद वाल्मीकि, ऋषिपाल सिंह, विशालबिंदु, संजू वाल्मीकि, नरेश वाल्मीकि, विजय भारती, आकाश भारती आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: अश्लील वीडियो बनाकर की ब्लैकमेलिंग, फिर दोस्त ने ही काट दिया प्राइवेट पार्ट
