महाराष्ट्र में पांच रुपए की शिव भोजन थाली की बिक्री करोड़ के पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र में महा विकास अघाडी सरकार की अग्रणी सस्ता भोजन योजना के तहत ‘शिव भोजन थाली’ अब तक एक करोड़ से अधिक बिक चुकी है। यह योजना 26 जनवरी को शुरू की गई थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी मंगलवार को दी। इस थाली की मूल कीमत यूं तो 10 रुपये है, लेकिन लॉकडाउन …

मुंबई। महाराष्ट्र में महा विकास अघाडी सरकार की अग्रणी सस्ता भोजन योजना के तहत ‘शिव भोजन थाली’ अब तक एक करोड़ से अधिक बिक चुकी है। यह योजना 26 जनवरी को शुरू की गई थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी मंगलवार को दी। इस थाली की मूल कीमत यूं तो 10 रुपये है, लेकिन लॉकडाउन के दौरान इसकी कीम आधी कम कर दी गई।

इस अवधि में भूखे प्रवासियों, गरीब, बेघर और छात्रों ने पांच रुपये की शिव भोजन थाली से अपनी भूख मिटाई। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह थाली एक करोड़ से ज्यादा बिकेगी।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इससे खुश हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा, “26 जनवरी से 30 जून के बीच पूरे राज्य में 848 केंद्रों पर 1,00,00,870 शिव भोजन थालियां बांटी गईं।”

यह भोजन थाली पहले दिन से ही लोकप्रिय हो गई और धीरे-धीरे इसकी बिक्री बढ़ती चली गई। जनवरी में 79,918, फरवरी में 467,869, मार्च में 578,031, अप्रैल में 24,99,257, मई में 3,384,040, आधी जून तक 2,991,755 और आज की तारीख तक 1,00,00,870 थालियां बिक चुकी हैं। शिव भोजन थाली में दो रोटियां, एक सब्जी, थोड़ा चावल और दाल परोसी जाती है।

राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय ने मंत्री छगन भुजबल की अगुवाई में यह योजना शुरू की थी। शुरुआत में मात्र 50 दुकानों पर ये थालियां बेची गईं, और अब तो राज्यभर में 848 दुकानों पर ये थालियां बिक रही हैं।

मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, सरकार को इस थाली पर लागत शहरी क्षेत्र में 50 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में 35 रुपये आती है। सरकार प्रति थाली 45 रुपये सब्सिडी देती है और ठेकेदार को हर थाली के लिए 30 रुपये देती है।

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव