बिजनौर : दशलक्षण पर्व पर निकली रथयात्रा में झांकियों ने मोहा मन
किरतपुर (बिजनौर),अमृत विचार। दशलक्षण पर्व पर शनिवार को रथयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बैंडबाजे व झांकियां शामिल रहीं। यात्रा के दौरान रथ पर विराजमान भगवान की श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा की। नगर में रथयात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा। शनिवार को नगर …
किरतपुर (बिजनौर),अमृत विचार। दशलक्षण पर्व पर शनिवार को रथयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बैंडबाजे व झांकियां शामिल रहीं। यात्रा के दौरान रथ पर विराजमान भगवान की श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा की। नगर में रथयात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा।
शनिवार को नगर में श्री आदित्य दिगंबर जैन पंचायती मंदिर समिति की ओर से दशलक्षण पर्व के समापन पर रथयात्रा का आयोजन किया गया। जैन समाज के लोगों ने श्रीजी का पाण्डुकशीला पर 1008 कलशों से जल अभिषेक किया। रथयात्रा में जैन समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा में बैंडबाजे के साथ भजनों का गुणगान किया जा रहा था। यात्रा में देश भक्ति तथा राधा कृष्ण की सुंदर सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई, जिन्होंने सभी धर्म प्रेमियों का मन मोह लिया।
नगर में रथयात्रा का समाजसेवी अनमोल अरोड़ा, ऋषभ रस्तोगी, श्री नीलेश्वर महादेव मंदिर कमेटी, श्री झंडा रामलीला कमेटी, यतींद्र मोहन जैन द्वारा स्वागत कार्यक्रम किया गया। रथ पर विराजमान भगवान महावीर के समक्ष यतेंद्र मोहन जैन रहे। रथयात्रा के दौरान जैन समाज के लोगों द्वारा भगवान महावीर स्वामी की पूजा की गई। सभी श्रद्धालु झूमते नाचते रथ यंत्रों को लेकर निकले।
रथयात्रा नगर में जैन चौक से प्रारम्भ होकर आम्बेकर चौक, मैन बाजार, छतरी वाला कुआं से होती हुई रामलीला चौक पहुंची। वहां से मोहल्ला झंडा, मोहल्ला बुद्दूपाड़ा, बाल्मीकि बस्ती, मोहल्ला सिंघड़ियान, मोहल्ला हलवान से होकर वापस मंदिर पर संपन्न हुई। रथयात्रा में मुख्य रूप से संजय जैन, अविनाश जैन, आशीष जैन, अंकुश जैन, अनंत जैन, अतुल जैन, निश्छल जैन, बबिता जैन, गीता जैन, अंजलि जैन, मंजू जैन, प्रियंका जैन, जीतेन्द्र जैन, यशवर्धन जैन, अभिषेक जैन आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : बिजनौर: हीमपुर दीपा में मिला मादा तेंदुए का शव, वन विभाग की टीम ने जांच के लिए बरेली भेजा
