बरेली: वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार शर्मा बने उप्र कोआपरेटिव के डायरेक्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड (कोआपरेटिव) का मंगलवार को गठन किया गया। इस दौरान प्रदेश की सहकारिता समितियों के दिग्गज लखनऊ में मौजूद रहे। शासन की ओर से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा डायरेक्टर नामित हुए हैं। सहकारिता भवन पर उनके नामांकन और निर्वाचन की घोषणा निर्वाचन अधिकारी डा. …

बरेली,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड (कोआपरेटिव) का मंगलवार को गठन किया गया। इस दौरान प्रदेश की सहकारिता समितियों के दिग्गज लखनऊ में मौजूद रहे। शासन की ओर से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा डायरेक्टर नामित हुए हैं। सहकारिता भवन पर उनके नामांकन और निर्वाचन की घोषणा निर्वाचन अधिकारी डा. सन्तोष कुमार तथा प्रबंध निदेशक राजीव यादव ने की।

राजकुमार शर्मा के कोआपरेटिव के डायरेक्टर बनने की जानकारी मिलते ही जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। केन्द्रीय मंत्री सन्तोष गंगवार, सांसद धर्मेन्द्र कश्यप व विधायकों ने उन्हें बधाई दी।

राजकुमार लंबे समय तक भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनका कार्यकाल तीन साल चार महीने रहा था। वर्ष 2002 में जब स्वतंत्रदेव सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे, तब राजकुमार शर्मा भाजुयमो के जिलाध्यक्ष रहे। वह ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं। कोआपरेटिव के डायरेक्टर बनने के बाद से भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

संबंधित समाचार