अगर आपका पार्टनर हर बार करता है ये गलतियां, तो ब्रेकअप करने में ही है समझदारी
Relationship Tips In Hindi: प्यार में नोक-झोंक होना आम बात है। लेकिन ये नोक-झोंक अगर लड़ाई का रूप ले ले, तो रिश्ते से बाहर निकलना ही समझदारी होती है। पार्टनर की छोटी-मोटी गलतियां माफ की जा सकती हैं, लेकिन अगर वो बार-बार एक ही गलती कर रहे हैं, तो आपको रिश्ता तोड़कर आगे बढ़ने के …
Relationship Tips In Hindi: प्यार में नोक-झोंक होना आम बात है। लेकिन ये नोक-झोंक अगर लड़ाई का रूप ले ले, तो रिश्ते से बाहर निकलना ही समझदारी होती है। पार्टनर की छोटी-मोटी गलतियां माफ की जा सकती हैं, लेकिन अगर वो बार-बार एक ही गलती कर रहे हैं, तो आपको रिश्ता तोड़कर आगे बढ़ने के बारे में सोच सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन सी गलतियां देती हैं संकेत कि आपको ब्रेकअप कर लेना चाहिए।
बार बार झूठ बोलना
झूठ बोलना किसी भी रिश्ते के लिए सही नहीं होता है। कई बार पार्टनर आपसे झूठ बोलकर रिश्ते को बचाने की दुहाई देने की कोशिश करेगा। लेकिन अगर आप पार्टनर के झूठ को बार बार पकड़ रही हैं, तो सचेत हो जाइए क्योंकि जिस रिश्ते में बार बार झूठ बोलने की आवश्यकता पड़ती है, उसमें सब कुछ ठीक नहीं होता। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए या तो पार्टनर से सीधे बात करें या आगे बढ़ने का फैसला करें।
मैसेज-कॉल का रिप्लाई न करना
कई बार लोग मैसेज और कॉल का रिप्लाई नहीं कर पाते हैं क्योंकि वो व्यस्त होते हैं। अगर ये समस्या रिश्ते में कभी-कभी हो तो चलता है। लेकिन लगातार अगर आपका पार्टनर ऐसा अक्सर करता है, तो सबसे पहले वजह जानने की कोशिश करें। अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपके मैसेज और कॉल को हमेशा इग्नोर करता है और बात करने से बचता है, तो आपको पार्टनर से बात करनी चाहिए। अगर फिर भी बात नहीं बन रही है, तो ब्रेकअप करने का फैसला करें।
बात-बात पर लड़ाई
अगर आपका पार्टनर हर बात पर केवल आपसे लड़ाई करता है, तो शायद रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि पार्टनर के दिमाग में कुछ चल रहा हो। इसलिए अगर ऐसा रिश्ते में अक्सर होता है, तो पार्टनर से अवश्य बात करें क्योंकि कई बार झगड़े के पीछे की वजह या समस्या इतनी हल्की होती है कि दोनों बैठकर उसको सुलझा सकते है। लेकिन फिर भी बात न बने तो ब्रेकअप के बारें में सोचें।
बेवफाई करना
रिश्ते के लिए सबसे अहम होता है विश्वास। अगर वो टूट जाए, तो रिश्ते में रहना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आपके पार्टनर का कोई और रिश्ता भी है, तो ऐसे रिश्ते से बाहर निकलना ही सही फैसला होता है। ब्रेकअप का फैसला लेने से पहले पार्टनर से एक बार जरूर बात करें।
एक्स के बारे में बात करना
अगर आपका पार्टनर अचानक से एक्स के बारे में बात करने लगे, तो शायद ऐसा हो सकता है कि आपके पार्टनर के मन में कुछ चल रहा हो। इस परिस्थिति में आप अपने पार्टनर को बता भी सकते हैं कि आपको ये अच्छा नहीं लग रहा है। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपकी बात को अनसुना करते हुए भी लगातार एक्स के बारे में बात करे, तो शायद आपको ब्रेकअप के बारे में सोचना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Benefits of water chestnut: हेल्दी हार्ट के लिए खाएं सिंघाड़े, जानें इसके 6 अचूक फायदे
