सिपाही से पीछे नहीं हैं मुरादाबाद की महिला होमगार्ड, सोशल मीडिया पर रील्स वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। सोशल मीडिया पर वर्दी का माखौल उड़ाने में महिला होमगार्ड भी पीछे नहीं हैं।मुरादाबाद में तैनात चार महिला होमगार्ड के जलवे सोशल मीडिया पर छाए हैं। एक की पहचान करने के बाद होमगार्ड के कमांडेंट तीन की तलाश में जुटे हैं। मुरादाबाद में वर्दी के नियमों का उल्लंघन थमने का नाम नहीं ले …

मुरादाबाद,अमृत विचार। सोशल मीडिया पर वर्दी का माखौल उड़ाने में महिला होमगार्ड भी पीछे नहीं हैं।मुरादाबाद में तैनात चार महिला होमगार्ड के जलवे सोशल मीडिया पर छाए हैं। एक की पहचान करने के बाद होमगार्ड के कमांडेंट तीन की तलाश में जुटे हैं।

मुरादाबाद में वर्दी के नियमों का उल्लंघन थमने का नाम नहीं ले रहा। फिलहाल सोशल मीडिया पर महिला होमगार्डों का फिल्मी गानों का वीडियो धूम मचा रहा है। वीडियो में चार महिला होमगार्ड वर्दी में पोज बनाती देखी जा रही हैं। फिल्मी गानों पर वह वीडियो बना रही हैं। सभी के सिर एक्टिंग का भूत सवार है। उधर होमगार्ड्स विभाग भी वायरल वीडियो की भनक लगते ही सक्रिय हो गया है।

प्रकरण के प्रकाश में आते ही होमगार्ड विभाग के जिला कमांडेंट ने जांच के आदेश दे दिए। जिला कमांडेंट ने बताया कि वीडियो में रूकसार नाम की महिला होमगार्ड की फुटेज है। वह जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात है। तीन अन्य की पहचान कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : सोशल मीडिया पर स्टार बनने का जुनून महिला सिपाही को पड़ा भारी, निलंबित

संबंधित समाचार