लखीमपुर खीरी: गन्ने के खेत में दलित किशोरी से गैंगरेप, लड़की की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। मोहम्मदी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले एक गांव निवासी किशोरी अपनी दादी को खाना देने को निकली थी कि तभी गांव के ही चार युवकों ने खेत में खींचकर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद किशोरी की हालत नाजुक हो गई। किशोरी की हालत देखकर …

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। मोहम्मदी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले एक गांव निवासी किशोरी अपनी दादी को खाना देने को निकली थी कि तभी गांव के ही चार युवकों ने खेत में खींचकर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद किशोरी की हालत नाजुक हो गई। किशोरी की हालत देखकर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। घटना के बाद एसपी संजीव सुमन मौके वारदात पर रवाना हो गए है।

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह ने बताया कि दुष्कर्म की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर गांव के ही चार युवकों को हिरासत में लिया है। जो कि किशोरी के पूर्व से परिचित हैं। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: आया से अभद्रता पर पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट, जमकर हंगामा

संबंधित समाचार