Kanpur Crime: छेड़खानी का विरोध किया तो युवती के भाई को मारी गोली, घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर/अमृत विचार। गोविंद नगर थाना क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदे ने युवती के भाई पर फायर झोंक दिया। गोली के छर्रे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, …

कानपुर/अमृत विचार। गोविंद नगर थाना क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदे ने युवती के भाई पर फायर झोंक दिया। गोली के छर्रे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

गोविंद नगर थानाक्षेत्र के विवेकानंद नगर में रहने वाली एक युवती को मोहल्ले में रहने वाला शिवम घर से निकलते छेड़खानी और अश्लील कमेंट करता था। थाना प्रभारी आशीष द्विवेदी ने बताया कि 9 सितंबर को भी युवती घर से निकली तो फब्तियां कसते हुए अश्लील कमेंट किया। इसका विरोध करने पर आरोपी शिवम ने घात लगाकर शनिवार रात को घर से बाहर निकलते ही युवती के भाई पर फायर झोंक दिया।

गोली बगल से निकलने पर वह बाल-बाल बच गया, लेकिन छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची गोविंद नगर पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर आरोपी शिवम के खिलाफ हत्या का प्रयास और अश्लील कमेंट करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि गोविंद नगर थाने में पहले भी शोहदे के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद आरोपित ने फायर किया है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : छात्राओं से छेड़खानी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद फरार हो गया था आरोपी

संबंधित समाचार