हरदोई: भाजपा नेता के आवास पर तिरंगे का अपमान, शान से लहरा रहा पार्टी का झंडा
शाहाबाद/हरदोई। भारत की शान तिरंगे के अपमान को लेकर सोशल मीडिया पर रोज किसी न किसी पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही अमल में लाई जा रही है परन्तु भारतीय जनता पार्टी के कुछ जिम्मेदार पदों पर विराजमान नेताओ द्वारा खुद तिरंगे का अपमान किया जा रहा है और उन पर कार्रवाई करने से प्रशासन कतरा रहा …
शाहाबाद/हरदोई। भारत की शान तिरंगे के अपमान को लेकर सोशल मीडिया पर रोज किसी न किसी पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही अमल में लाई जा रही है परन्तु भारतीय जनता पार्टी के कुछ जिम्मेदार पदों पर विराजमान नेताओ द्वारा खुद तिरंगे का अपमान किया जा रहा है और उन पर कार्रवाई करने से प्रशासन कतरा रहा है।
ऐसा ही एक नजारा शाहाबाद ब्लाक के भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राजपूत के गुटका मऊ आवास पर देखने को मिला। इन महाशय के आवास पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा शान से तकरीबन 25 फीट ऊंचाई पर लहरा रहा है वहीं देश की शान तिरंगा एक पेड़ की जड़ पर लगाया गया है। फोटो में पेड़ की जड़ पर दिखने वाले दो तिरंगों में से एक तिरंगा पूरी तरह से पलटा हुआ है जिसे इन महाशय ने सीधा करना भी मुनासिब नहीं समझा।
जब कि इन महाशय द्वारा सभी को तिरंगे का अपमान न करने की सीख दी जा रही है वहीं इनके मकान पर पार्टी के कमल के फूल का झंडा लहराता हुआ देखा जा सकता है। भाजपा नेता के आवास पर तिरंगे के अपमान का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर की जनता मेरी पार्टी का नाम और झंडा तय करेंगे : गुलाम नबी आजाद
