अयोध्या: भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में लोकसभा क्षेत्र में निकलेगी यात्रा
अयोध्या। नवरात्र अथवा उसके बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से लोकसभा क्षेत्र में यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन देने के लिए निकलेगी। यह निर्णय रविवार को पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों की …
अयोध्या। नवरात्र अथवा उसके बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से लोकसभा क्षेत्र में यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन देने के लिए निकलेगी।
यह निर्णय रविवार को पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। बैठक में फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में निकलने वाली यात्रा की तिथि तो नहीं तय हो पाई, लेकिन 12 से 30 सितंबर तक शहर क्षेत्र के सभी वार्ड और ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक न्याय पंचायत में तैयारी बैठक करने का निर्णय लिया गया। लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक बाजारों में निकलने वाली प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम और रूट चार्ट बाद में तय किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता और जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह के संचालन में संपन्न इस बैठक में पदाधिकारियों ने महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार और उसकी नीतियों पर प्रहार किया और सरकार की जन विरोधी नीतियों को यात्रा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
बैठक को महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह व उग्रसेन मिश्रा, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शिवपूजन पांडे, पूर्व चेयरमैन शैलेंद्रमणि पांडेय, रामेंद्र त्रिपाठी, रामकरण कोरी व राम अवध पासी, अनिल तिवारी, संजय तिवारी आदि ने संबोधित किया।
पार्टी के जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि लोकसभा में प्रस्तावित यात्रा के विश्राम स्थल पर रात्रि विश्राम और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बैठक में बृजेश रावत, भगवान बहादुर शुक्ला, रामनरेश मौर्य, डॉ राजकुमार, महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र पांडे, अब्दुल हकीम, महेश वर्मा, दीप कृष्ण वर्मा, प्रदीप निषाद समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें-‘भारत जोड़ो यात्रा’ से उत्साहित है जनता: प्रियंका गांधी
