बरेली: सपा सदस्यता अभियान में मायावती को दलितों की दुर्दशा का ठहराया जिम्मेदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के तत्वाधान में रविवार को समाजवादी सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आईएमए हाल में हुआ। मुख्य अतिथि वाहिनी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर जमकर निशाना साधा। उन्हें दलितों की दुर्दशा का जिम्मेदार बताया। कहा कि मायावती संविधान विरोधियों को अपना दुश्मन न मानकर …

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के तत्वाधान में रविवार को समाजवादी सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आईएमए हाल में हुआ। मुख्य अतिथि वाहिनी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर जमकर निशाना साधा। उन्हें दलितों की दुर्दशा का जिम्मेदार बताया।

कहा कि मायावती संविधान विरोधियों को अपना दुश्मन न मानकर संविधान के रक्षक समाजवादियों को अपना दुश्मन मानती हैं। वह हर एक काम भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए कर रही हैं। आह्वान किया कि दलितों व वंचितों को यह पहचानना होगा कि उनका हितैषी कौन, सचेत करते हुए कहा कि 2024 का चुनाव दलितों के लिए अग्निपरीक्षा के समान होगा।

संचालन करते हुए सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि हमें सामाजिक एवं राजनीतिक अधिकार की आजादी के लिए संघर्ष करना होगा। अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने की। इस मौके पर शमीम खां सुल्तानी, डा. अनीस बेग, शिव प्रताप सिंह, कमलेश रत्नाकर, रणवीर सिंह जाटव, लालचंद वाल्मीकि, गुरु प्रसाद काले, संध्या, नीरज वाल्मीकि, दीपक वाल्मीकि, संतोष दिवाकर, सोनू लाल, सुनील सोनकर आदि ने विचार रखे।

मीडिया से बात करते हुए मिठाई लाल भारती ने कहा कि यह सामाजिक न्याय आंदोलन है। 2022 के चुनाव में धोखा हुआ है। 2024 में यह सब न हाे, इसलिए हर वर्ग के लोगों को जोड़ा जा रहा है। ताकत से विपक्ष लौट रहा है। इससे भाजपा परेशान है। अक्टूबर में राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। इसके बाद जिला संगठन समेत फ्रंटल संगठन बनाए जाएंगे। यह सदस्यता अभियान है, इसलिए विधायकों को नहीं बुलाया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: 93 हजार परीक्षार्थी मार्च में देंगे बोर्ड परीक्षा, तारीख के लिए करना होगा इंतजार

संबंधित समाचार