बिजनौर: दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, दोनों चालकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चांदपुर, अमृत विचार। चांदपुर नूरपुर मार्ग पर शनिवार देर रात दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में दोनों ट्रकों के चालकों की मौत हो गई। जबकि एक ट्रक का क्लीनर घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चांदपुर निवासी मृत चालक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर …

चांदपुर, अमृत विचार। चांदपुर नूरपुर मार्ग पर शनिवार देर रात दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में दोनों ट्रकों के चालकों की मौत हो गई। जबकि एक ट्रक का क्लीनर घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चांदपुर निवासी मृत चालक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात एक बजे ट्रक संख्या एचआर 55 एए 3224 जय भारत ट्रान्सपोर्ट से होजरी का सामान लेकर नूरपुर से चांदपुर की ओर जा रहा था। जिसे चालक नदीम पुत्र शकील उर्फ भूरा निवासी मोहल्ला काजीसराय चांदपुर चला रहा था तथा उसके साथ क्लीनर मुस्तकीम था। जैसे ही वह नूरपुर चांदपुर रोड स्थित गांव हीमपुर बुजुर्ग के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक संख्या यूपी 14 के 5161 से उसकी टक्कर हो गयी। इस ट्रक का चालक गोविन्द निवासी हरथला, मुरादाबाद सहित तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया तथा नदीम की हालत गंभीर देखकर उसे बिजनौर रेफर कर दिया। बिजनौर पहुंचने पर चिकित्सकों ने नदीम को भी मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने क्लीनर मुस्तकीम को उपचार के बाद घर भेज दिया। मृतक नदीम के भाई ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय ने बताया कि देर रात चांदपुर नूरपुर मार्ग पर दो ट्रकों के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में दोनों ट्रकों के चालकों की मौत हो गयी। इस दुर्घटना में एक ट्रक का क्लीनर घायल भी हुआ है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: मिस-मिसेज बनने को प्रतिभागियों का जलवा, निर्णायक मंडल में 30 का हुआ चयन

संबंधित समाचार