बहराइच: छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद हत्या कर शव लटकाया, तीन पर केस
अमृत विचार, बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा शनिवार शाम से लापता थी। रविवार को उसका शव खेत में पेड़ से लटकता मिला था। पिता ने एक नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध गैंगरेप के बाद हत्या किए जाने की तहरीर दी। लेकिन थानाध्यक्ष मामले को दबाने में लग …
अमृत विचार, बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा शनिवार शाम से लापता थी। रविवार को उसका शव खेत में पेड़ से लटकता मिला था। पिता ने एक नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध गैंगरेप के बाद हत्या किए जाने की तहरीर दी। लेकिन थानाध्यक्ष मामले को दबाने में लग गए। इससे नाराज लोगों ने रविवार रात को थाने का घेराव कर दिया।
उधर पुलिस की जांच में भी मामला सही निकला। जिस पर पुलिस ने गैंगरेप और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने घटना के खुलासे का निर्देश दिया है।
हरदी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीया किशोरी कक्षा नौ की छात्रा थी। शनिवार को छात्रा पढ़ने के लिए गई थी। देर शाम को किशोरी वापस घर नहीं पहुंची। इस पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा। रविवार को गांव से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित खेत में शव शिव बबूल के पेड़ से लटकता मिला। इस पर परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतक छात्रा के पिता ने गैंगरेप के बाद हत्या की तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने स्वयं छात्रा द्वारा फांसी लगाकर जान देने की बात कही गई।
जबकि पिता खैरहनिया टेपरा गांव मिथुन समेत दो और लोगों द्वारा गैंगरेप की बात कही गई। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात में परिवार के लोगों ने थाने का घेराव शुरू कर दिया। जांच में पीड़ितों के आरोप सही लगे। इस पर पुलिस ने गैंगरेप और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। उधर इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। एसपी ने घटना के जल्द खुलासे का निर्देश दिया है।
गांव के लड़के ने दी जानकारी
मृतक छात्रा के चाचा ने बताया कि वह सभी बेटी की तलाश कर रहे थे, पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस ने सिर्फ नाम लिखकर रिश्तेदारी में खोजने का निर्देश दिया। रविवार को गांव का एक लड़का खेत में घास काटने गया था। उसने शव लटकता देखा। वह रोते हुए पहुंचा और परिवार को घटना की जानकारी दी।
मौके पर मिले संघर्ष के निशान
जहां छात्रा का शव पेड़ से लटक रहा है। वह स्थान नहर पुल और गांव से दूर है। साथ ही मौके पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं।
यह भी पढ़ें –बरेली: ‘मदरसों से जुड़े जिम्मेदारों को सर्वे टीम ने धमकाया तो अच्छा नहीं होगा’
