छत्तीसगढ़: सुकमा में एक नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, आठ लाख का था इनाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारी के समक्ष आठ लाख के ईनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किए। नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर दक्षिण बस्तर बटालियन नं. 01 के सक्रिय हार्डकोर नक्सली दुधी भीमा ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इस नक्सली पर आठ …

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारी के समक्ष आठ लाख के ईनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किए। नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर दक्षिण बस्तर बटालियन नं. 01 के सक्रिय हार्डकोर नक्सली दुधी भीमा ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इस नक्सली पर आठ लाख रुपये का ईनाम घोषित था।

सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भीमा ने एसपी सुनील शर्मा, सीआरपीएफ अधिकारी दीपक कुमार सिंह, एएसपी नक्सल आप्स किरण चव्हाण के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया हैं। दुधी भीमा पिडमेल-डब्बाकोंटा के बीच मार्ग अवरूद्ध करना, मिनपा मुठभेड़ वर्ष 2020 में 17 जवान शहीद, हथियार लूट की घटनाआओं में शामिल था, वह नक्सली नक्सल संगठन में विगत 07 वर्षो से सक्रिय था। आत्मसमर्पित नक्सली को छत्तीसगढ़ शासन की पुर्नवास योजना के तहत 10 हजार प्रोत्साहन राशि एवं पुनर्वास योजना के तहत अन्य सुविधा प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें- वैदिक मंत्रोच्चार संग शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद को दी गई समाधि, उत्तराधिकारी की भी घोषणा