उन्नाव: डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण
उन्नाव। आज दोपहर उन्नाव डीएम अपूर्वा दुबे और एसपी दिनेश त्रिपाठी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। दोनों अधिकारियों ने जेल के अधिकारी व कर्मियों को बंदियों की समस्याओं को ध्यान में रखकर निराकरण के सख्त निर्देश दिए साथ ही पश्चिम क्षेत्र के सहारनपुर और बागपत …
उन्नाव। आज दोपहर उन्नाव डीएम अपूर्वा दुबे और एसपी दिनेश त्रिपाठी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। दोनों अधिकारियों ने जेल के अधिकारी व कर्मियों को बंदियों की समस्याओं को ध्यान में रखकर निराकरण के सख्त निर्देश दिए साथ ही पश्चिम क्षेत्र के सहारनपुर और बागपत के कुख्यात अपराधियों की बैरक खंगाली।
अन्य बैरक की भी गहनता से जांच-पड़ताल की। इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। डीएम अपूर्वा दुबे, एसपी दिनेश त्रिपाठी और एएसपी शशि शेखर सिंह सोमवार दोपहर को जेल पहुंचे। डीएम-एसपी को देख जेल गेट पर लगे सुरक्षा कर्मी हरकत में आ गए। जेल अधीक्षक राम शिरोमणि यादव के अलावा अन्य स्टॉफ के लोगों ने दोनों अधिकारियों को जेल का भ्रमण कराया।
जेल में साफ-सफाई पर डीएम-एसपी संतुष्ट नजर नहीं आए। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम और एसपी ने सभी बैरकों का निरीक्षण किया। साथ ही भोजनालय में बंदियों और कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता परखी।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने किया सिंचाई मुख्यालय का औचक निरीक्षण, की ये कार्रवाई
