देश में 1,056 कोरोना टेस्ट लैब, एक दिन में 2.17 लाख नमूनों की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1,056 हो गयी है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,17,931 नमूनों की जांच की गयी जिससे अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या बढ़कर 88,26,585 हो गयी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा बुधवार …

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1,056 हो गयी है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,17,931 नमूनों की जांच की गयी जिससे अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या बढ़कर 88,26,585 हो गयी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाली सूची में सात लैब और जुड़ गये हैं। इनमें सरकारी लैब की संख्या 764 तथा निजी लैब की 292 है।

इस समय वास्तविक समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण लैब 576(सरकारी: 365 , निजी: 211) है जबकि ट्रूनेट आधारित परीक्षण लैब की संख्या 394 (सरकारी: 367, निजी: 27) और सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण लैब 86 (सरकारी: 32, निजी: 54) हैं।

इन 1,056 लैब ने 30 जून को कुल 2,17,931नमूनों की जांच की। इस तरह अब तक कुल 88,26,585 नमूनों की जांच की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी तक केवल पुणे की एक लैब में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की सुविधा थी और अब पांच माह बाद देश भर की 1,056 लैब में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की सुविधा उपलब्ध है।

संबंधित समाचार