ज्ञानवापी श्रृंगार केस: हिंदू पक्ष के हक में फैसला, हिन्दू जागरण मंच के प्रान्तीय मंत्री ने जताया खुशी, कही यह बात
उन्नाव। देश के बहुचर्चित ज्ञानव्यापी श्रृंगार गौरी मंदिर मामले पर आज कोर्ट ने अपना फैसला हिंदुओ के पक्ष में सुना दिया, वाराणसी जिला जज ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज करते हुए निर्णय हिन्दू पक्ष में सुनाया व मामला सुनने योग्य करार दिया। जिसपर हिन्दू समाज पूरे भारत में अपने अपने तरीके से हर्ष मना …
उन्नाव। देश के बहुचर्चित ज्ञानव्यापी श्रृंगार गौरी मंदिर मामले पर आज कोर्ट ने अपना फैसला हिंदुओ के पक्ष में सुना दिया, वाराणसी जिला जज ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज करते हुए निर्णय हिन्दू पक्ष में सुनाया व मामला सुनने योग्य करार दिया। जिसपर हिन्दू समाज पूरे भारत में अपने अपने तरीके से हर्ष मना रहा, इसी क्रम में हिन्दू जागरण मंच ने प्रांतीय मंत्री एवम प्रभारी विमल द्विवेदी के नेतृत्व में नगर के एक प्राचीन मंदिर में भोलेनाथ की आरती कर लोगों में लड्डुओं का वितरण किया ।उत्साहित लोग व कार्यकर्ता हर हर महादेव के नारे लगाते रहे।
विमल द्विवेदी ने कहा आज फैसले की घड़ी थी, और हिन्दू पक्ष पूरी तरह आशान्वित था की मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज होगी। क्योंकि सर्वे के दौरान ही दूध का दूध पानी का पानी हो गया था।प्राचीन शिवलिंग वही है जो सर्वे में प्राप्त हुआ था। क्योंकि नंदी का मुख उन्ही की ओर सैकड़ो वर्ष से प्रतीक्षारत है।नंदी को अपने आराध्य की समाधि टूटने का इंतज़ार कर रहा था।
विमल द्विवेदी ने कोर्ट द्वारा 5 हिन्दू बहनों की ज्ञानव्यापी श्रृंगार गौरी मंदिर में पूजा अर्चना की याचिका पर आए हिन्दू पक्ष में आज फैसले को रामजन्मभूमि के निर्णय की तरह ऐतिहासिक बताया साथ ही मुस्लिम पक्ष की कोर्ट द्वारा याचिका खारिज होने के साथ ही पांचों बहनों को साधुवाद दिया उनके लंबे संघर्ष के लिए।
विमल द्विवेदी ने कहा उन्हें पूरी आशा है जल्द ही भव्य ज्ञानव्यापी मंदिर हम सब देखेंगे और भोलेनाथ का अभिषेक गंगाजल से करेंगे।इस मौके पर मंच के जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी,नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर, उपाध्यक्ष विक्रम द्विवेदी, सुनील भदोरिया ,आशीष कुमार, वासू द्विवेदी, भगवती मिश्र, मनीष मिश्रा, अभिषेक तिवारी सहित सभी भगवा रक्षक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बरेली: अंकिता हत्याकांड के आरोपी को हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने की फांसी की मांग
