किसानों की गोबर खाद 25 रुपए किलो खरीदे सरकार: भानु सिंह
पटरंगा/अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने सरकार से छुट्टा मवेशियों एवं किसानों की फसलों के कीमत का उचित दाम देने की मांग की। साथ ही उन्होंने किसान आयोग का गठन किए जाने की भी वकालत की। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार से किसानो के मवेशियों से निकलने …
पटरंगा/अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने सरकार से छुट्टा मवेशियों एवं किसानों की फसलों के कीमत का उचित दाम देने की मांग की। साथ ही उन्होंने किसान आयोग का गठन किए जाने की भी वकालत की।
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार से किसानो के मवेशियों से निकलने वाले गोबर खाद को 25 रूपए प्रति किलो खरीदे जाने की मांग प्रमुखता से उठाया।
भाकियू नेता भानु प्रताप सिंह विकासखंड मवई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवरा में एक किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रदेश अध्यक्ष अतुल शर्मा, समाजसेवी अश्वनी यादव, ग्राम प्रधान विक्रम सिंह यादव एवं केडी यादव की अगुवाई में फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
यह भी पढ़ें:-मध्य प्रदेश सरकार ने दी हरी झंडी, फिल्म निर्माताओं का मिल सकती है शूटिंग की परमिशन
