रामपुर: महिला टेबिल टेनिस में संभल को हराकर फाइनल में पहुंचा शाहजहांपुर
रामपुर, अमृत विचार। 39वीं अन्तरजनपदीय पुलिस बैडमिन्टन एवं टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारम्भ शहीदे आजम स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन के लिए मुरादाबाद मंडल के डीआईजी शलभ माथुर को आना था, लेकिन अचानक कार्यक्रम बदलने के बाद पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने गुब्बारे उड़ाकर उद्घाटन किया। जिसमें बरेली जोन की आठ टीमें रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, …
रामपुर, अमृत विचार। 39वीं अन्तरजनपदीय पुलिस बैडमिन्टन एवं टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारम्भ शहीदे आजम स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन के लिए मुरादाबाद मंडल के डीआईजी शलभ माथुर को आना था, लेकिन अचानक कार्यक्रम बदलने के बाद पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने गुब्बारे उड़ाकर उद्घाटन किया। जिसमें बरेली जोन की आठ टीमें रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, सम्भल, बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहॉपुर द्वारा प्रतिभाग किया। पहले दिन महिला टेबिल टेनिस में संभल को हराकर शाहजहांपुर की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया।
शहीदे आजम स्टेडियम में 39वीं अन्तरजनपदीय पुलिस बैडमिन्टन एवं टेबिल टेनिस प्रतियोगिता के अलग अलग रोमांचक मुकाबले हुए। टेबिल टेनिस बैडमिंटन डबल चैंपियनशिप में विजेता निरीक्षक नगेन्द्र सिंह राठौर एवं दरोगा अनीव अहमद रहे। जबकि उपविजेता दरोगा कुलदीप सिंह एवं दरोगा रामसिंह रावत रहे।
टेबिल टेनिस व्यक्तिगत चैम्पियनशिप में पहला सेमीफाइनल में बरेली के नगेन्द्र सिंह राठौर ने शाहजहांपुर के सरताज अहमद को 3-0 तथा मुरादाबाद के खलील ने अभिषेक को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टेबिल टेनिस पुरुष वर्ग में चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में बरेली ने शाहजहापुर का 2-0 से तथा मुरादाबाद ने बिजनौर को 2-0 से हराकर टीम चैम्पियनशिप में फाइनल में प्रवेश किया गया।
महिला टीम चैम्पियन टैबल टेनिस में शाहजहांपुर ने सम्भल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही बैडमिन्टन महिला वर्ग टीम चैम्पियनशिप सेमीफाइनल मैच बरेली व रामपुर के बीच हुआ। जिसमें बरेली विजेता व उपविजेता रामपुर रही। बैडमिन्टन पुरुष वर्ग टीम चैम्पियनशिप में प्रथम वर्ग में सेमीफाइनल जनपद बिजनौर व बरेली के बीच हुआ। जिसमें बिजनौर विजेता होकर फाइनल में प्रवेश किया गया।
ग्रुप बी में सेमीफाइनल जनपद रामपुर व जनपद पीलीभीत के बीच हुआ। जनपद पीलीभीत को हराकर जनपद रामपुर ने फाइनल में प्रवेश किया। बैडमिन्टन महिला वर्ग व्यक्तिगत-महिला वर्ग में सेमीफाइल मैच जनपद बरेली एवं बिजनौर में बीच खेला गया। जिसमें बरेली बिजेता तथा जनपद बिजनौर उप विजेता रही।
ये भी पढ़ें- रामपुर : बिजली विभाग की वसूली टीम पर हमला, दो लाइनमैन लहूलुहान
